Sulakshana Pandit Death News: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 की उम्र में निधन हो गया है. इस दुखद खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. एक्ट्रेस काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. एक्ट्रेस के निधन की खबर सुन सेलेब्स के साथ-साथ उनके फैंस का भी दिल टूट गया है. सुलक्षणा पंडित ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग से भी ऑडियंस का दिल जीता था. उन्होंने 1970-80 के दशक में कई सुपरहिट गाने दिए हैं जो आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. चलिए आपको सुलक्षणा पंडित के उन गानों के बारे में बताते हैं जो आज भी सुपरहिट हैं.
तू ही सागर है तू ही किनारा
सुलक्षणा पंडित का ये गाना साल 1976 में ‘संकोच’ फिल्म का है. इस गाने में भक्ति की भावनाएं झलकती दिखाई दी थी. ये गाना आज भी कई लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. ये गाना अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों में सुनने को मिलता है. इस गाने को यूट्यूब पर भी खूब पसंद किया गया था. सुलक्षणा पंडित के गानों की लिस्ट में ये गाना बेहद खास है.
यह भी पढ़ें: ‘बाथरूम में गिरी, हड्डी टूटी, चार बार हुई सर्जरी…’, आसान नहीं थी सुलक्षणा पंडित की लाइफ, झेले कई दर्द
मेरे नैना सावन भादो
एक्ट्रेस का ये गाना एक कवर सॉन्ग था. हालांकि इसे बाद में ‘महबूबा’ फिल्म में लता मंगेशकर ने हेमा मालिनी और राजेश खन्ना पर फिल्माया था. ये गाना ऑडियंस के दिलों में छाया हुआ है. सुलक्षणा पंडित का ये गाना काफी हिट हुआ था. फिल्म में जब लता मंगेशकर ने इसे गाया, तब भी ये सुपरहिट साबित हुआ था.
का करूं सजनी
साल 1977 में आई ‘स्वामी’ फिल्म का ये गाना भी सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है. सुलक्षणा पंडित ने अपनी आवाज में इस गाने को बेहद सुंदर तरीके से गाया था. इस गाने में शास्त्रीय संगीत ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. ये खूबसूरत गाना शबाना आजमी और धीरज कुमार पर फिल्माया गया था.
मौसम प्यार का
‘मौसम’ फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का ‘मौसम प्यार का’ गाने ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी. ऑडियंस भी इस गाने को सुनते ही झूम उठी थीं. सुलक्षणा पंडित ने इस गाने में अपने गाने का जादू ऐसा घोला था कि ये भी सुपरहिट बन गया था.
यह भी पढ़ें: Sulakshana Pandit: जिस अधूरे प्यार के लिए ताउम्र अकेली रहीं सुलक्षणा पंडित, उसी की पुण्यतिथि के दिन त्यागे प्राण
दिल की कलम से
साल 1977 में आई फिल्म ‘अपनापन’ के ‘दिल की कलम से’ गाने को भी खूब पसंद किया गया था. इस गाने में सुलक्षणा पंडित, जितेंद्र और रीना रॉय मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में गाया था. वहीं बीच-बीच में सुलक्षणा भी इस गाने को गुनगुनाती नजर आई थीं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines