Sulakshana Pandit: हिंदी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है. जानकारी की मानें तो एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थी. 71 साल की उम्र में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कहा है. सुलक्षणा पंडित के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
जिंदगी में झेले कई दर्द
सुलक्षणा पंडित की लाइफ आसान नहीं रही. अपनी जिंदगी में उन्होंने कई दर्द झेले, लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ते रहीं. जानकारी की मानें तो संजीव कुमार के साथ अभिनेत्री के प्यार के चर्चे थे. इतना ही नहीं बल्कि कहा ये भी जाता है कि संजीव कुमार ने जब एक्ट्रेस को शादी के लिए मना कर दिया था, तो सुलक्षणा ने कभी शादी ना करने का फैसला लिया था.
डिप्रेशन में रहने लगी थीं सुलक्षणा
संजीव कुमार के निधन के बाद से ही सुलक्षणा डिप्रेशन में रहने लगी थीं और उन्हें एकांत में ही रहना अच्छा लगता था. साल 2005 में सुलक्षणा बाथरूम में गिर गई थी और उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई थी. इस हादसे के बाद एक्ट्रेस की चार सर्जरी हुई थी. इतना ही नहीं बल्कि उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगी थी.
बीमार रहने लगी थीं एक्ट्रेस
ना सिर्फ दिल टूटने बल्कि सुलक्षणा को शरीरिक दर्द भी झेलने पड़े. अपने आखिरी समय में सुलक्षणा बीमार रहने लगी थी. कुछ समय पहले से खबरें आ रही थी कि अभिनेत्री बीमार चल रही हैं और लंबे समय से बीमार रहने की वजह से आज 6 नवंबर को सुलक्षणा जिंदगी से जंग हार गई.
कई शानदार फिल्में की
सुलक्षणा पंडित के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई बेहद दुखी और हैरान है. इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो सुलक्षणा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं. एक्ट्रेस की फिल्मों को लोगों का बेहद प्यार मिलता था और खूब पंसद किया जाता था. लोगों की यादों में सुलक्षणा हमेशा जिंदा रहेंगीं.
यह भी पढ़ें- Sulakshana Pandit: जिस अधूरे प्यार के लिए ताउम्र अकेली रहीं सुलक्षणा पंडित, उसी की पुण्यतिथि के दिन त्यागे प्राण
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines