Bollywood Singer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे बेहतरीन सिंगर हैं, जिनकी आवाज का जादू करीब 38 साल से फैंस पर चल रहा है. वैसे तो ये सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते, लेकिन इनके नाम पर 2 बड़ी कंट्रोवर्सी हो चुकी हैं. यहां बात मशहूर गायक सुखविंदर सिंह की हो रही है, जिन्होंने ‘छैया-छैया’, ‘चक दे इंडिया’, ‘दर्द ए डिस्को’ और ‘पिया मिलेंगे’ जैसे गानों को अपनी आवाज दी है. सुखविंदर सिंह ने अपनी लाइफ में इतना नाम और इज्जत कमाई है, लेकिन दो मौके पर वो गलत कारणों से सुर्खियों में रहे हैं.
यह भी पढ़ें: याददाश्त गई और चेहरे की टूटीं हड्डियां, बॉलीवुड की हसीना संग जब हुआ रूह कंपा देने वाला हादसा
एआर रहमान ने मांगी थी सुखविंदर सिंह ने माफी
एक वक्त पर बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और कंपोजर एआर रहमान को सबके सामने सुखविंदर सिंह से माफी मंगनी पड़ी थी. आपको बता दें, एआर रहमान और सुखविंदर सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने साथ में ढेर सारा काम भी किया है. इन दोनों ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में भी साथ काम किया था. इस फिल्म का गाना था ‘जय हो’ जिसे ऑस्कर अवॉर्ड तक मिला है. इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया था. इस गाने को गुलजार ने लिखा था और एआर रहमान ने इसका म्यूजिक दिया था.
यह भी पढ़ें: Deepak Kalal को फ्लाइट में पड़े थप्पड़-मुक्के, हवा में हाथापाई का वीडियो वायरल
एआर रहमान से हुई थी एक गलती
इस गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड लेते हुए एआर रहमान ने अपनी स्पीच में सुखविंदर सिंह का नाम नहीं लिया था. ये बात सच है कि सुखविंदर सिंह की आवाज इस गाने के हिट होने और ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने का सबसे बड़ा कारण थी. ऐसे में जब एआर रहमान उनका नाम लेना भूल गए, तो उन्हें बाद में अपनी इस गलती के लिए सुखविंदर सिंह से माफी मांगनी पड़ी. एआर रहमान ने बताया था कि एक्साइटमेंट के कारण उनसे ये भूल हुई थी और अपनी गलती मानते हुए उन्होंने सुखविंदर सिंह की जमकर तारीफ भी की थी.
जसलीन मथारू संग जुड़ा था नाम
इसके अलावा एक बार सुखविंदर सिंह का नाम अनूप जलोटा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ भी जुड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक गाने पर साथ काम करते हुए दोनों प्यार में पड़ गए थे. इन दोनों के रिलेशनशिप की रूमर्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, बाद में सिंगर ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए जसलीन मथारू को अपनी करीबी दोस्त बताया था.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines