Sukesh Letter To Jacqueline: करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली की जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने शनिवार, 14 अक्टूब को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) को खत लिखा है और ये बताया कि वो एक्ट्रेस के लिए नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत रखने जा रहा है, जिससे वो दोनों फिर साथ हो सकें। सुकेश ने लेटर में लिखा कि ‘बेबी, कल (रविवार, 15 अक्टूबर) से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मैं पहली बार तुम्हारी खुशी के लिए और हमारे आसपास की नकारात्मकता को दूर करने के लिए 9 दिन के नवरात्र व्रत रखने जा रहा हूं’।
ठग ने आगे लिखा कि ‘देवी मां की शक्ति से सब कुछ ठीक हो जाएगा और आखिर में सच्चाई की ही जीत होगी। हम दोनों जल्द ही एक-दूसरे के साथ होंगे’, लेकिन कोई पहला मौका नहीं है जब सुकेश ने जैकलीन के लिए जेल से खत लिखे हैं इससे पहले भी वो कई बार एक्ट्रेस ने काम अलग-अलग मौकों पर खत लिख चुका हैं, जो काफी वायरल भी होते हैं। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि आखिर एक्ट्रेस इन खतों का क्या रिप्लाई देती है?
Sukesh कितनी बार लिख चुका है Jacqueline को खत?
इससे पहले भी महाठग सुकेश चन्द्रशेखर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज के लिए पहले भी 4 बार जेल से खत लिख चुका है, जिसमें उसने एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का कई बार इजहार किया है। पहला खत सुकेश ने इसी साल होली के मौके पर मार्च में अपने जन्मदिन पर लिखा था। इसके बाद अप्रैल में भी उसने एक खत एक्ट्रेस ने नाम लिखा था, जिसमें उसने अपने दिल का हाल बताया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। इसके अलावा मई में उसने एक खत लिखा था, जिसमें वो दावा कर रहा था कि वो एक्ट्रेस से कितना प्यार करता था। इसी दौरान उसने जेल से एक्ट्रेस को कई महंगे गिफ्ट भी भेजे थे।
इन खतों पर क्या होता है Jacqueline का जवाब?
हालांकि, जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) की ओर से 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के खतों के रिप्लाई कभी सामने नहीं आए। सुकेश चन्द्रशेखर ने एक्ट्रेस को जेल से 4 खत लिखे हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी एक भी खत का कोई जवाब नहीं दिया और न ही इन खतों पर एक्ट्रेस का कभी कोई रिएक्शन सामने आता है। वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines