हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jacqueline Fernandez का दीवाना है 200 करोड़ की ठगी का आरोपी, जेल से बार-बार भेजता है लव लेटर

Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के लिए सुकेश चंद्रशेकर ने तिहाड़ जेल से एक पत्र भेजा है। सुकेश ने जैकलीन के जन्मदिन का काउंटडाउन का जिक्र किया है। सुकेश ने जैकलीन को पत्र में क्या कुछ लिखा है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline Fernandez

Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर मुश्किलों में घिर गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है। ये समन महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में भेजा गया है। इस मामले में आज ईडी ने जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया है।

मनी लॉन्ड्रिंग के इस केस में ईडी पहले से ही सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर चुकी है। चार्जशीट के मुताबिक चंद्रशेखर ने बड़ा खुलासा किया है। जैकलीन को लेकर चंद्रशेखर ने कहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस को करोड़ों रुपये के महंगे गिफ्ट दिए थे।

इसी बीच चंद्रशेखर ने जैकलीन के जन्मदिन से 30 दिन पहले उनके लिए एक संदेश भेजा है। मीडिया में प्रेस रिलीज करते हुए चंद्रशेखर ने जैकलीन के लिए अपने प्यार को जाहिर किया। जेल में रहने के बावजूद सुकेश ने जैकलीन को अब एक और प्रेम पत्र भेजा है। आपको बता दें 30 अगस्त 2024 को जैकलीन अपना जन्मदिन मनाएंगी। उससे पहले ही उनके लिए सुकेश ने पैगाम भेजा है, जिसमें जैकलीन के अलावा सिंगर करण औजला का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline Fernandez

चंद्रशेखर ने लेटर में क्या लिखा?

जैकलीन के नाम लिखे लेटर में सुकेश ने उनके जन्मदिन के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की है। इस पत्र में सुकेश ने जैकलीन के लिए लिखा है- ‘बेबी, मैं बहुत बेताब हूं। तुम्हारे जन्मदिन का काउंटडाउन शुरू हो गया है।’ इसके अलावा भी सुकेश ने चिट्ठी में जैकलीन के नाम कई चीजें लिखी हैं। आपको बता दें, जैकलीन अपना जन्मदिन 11 अगस्त को मनाती हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा चिट्ठी में सुकेश ने लिखा- ‘बेबी आपका जन्मदिन मेरे लिए बहुत खास होता है। जिस दिन मैं आपके चेहरे पर स्माइल देखकर काफी खुश हो जाता हूं।’ इसके अलावा सुकेश इस लेटर में जैकलीन के गाने ‘हैंगओवर’ का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस गाने को पिछले 2 दिन से सुन रहा हूं और मैं आपके लिए यही फील करता हूं।

करण औजला का भी किया जिक्र

सुकेश ने अपने पत्र में सिंगर करण औजला का गाना ‘तौबा तौबा’ का भी जिक्र किया है। उन्होंने करण के लिए लिखा- करण मेरे भाई ‘तौबा तौबा’ गाना अमेजिंग है। आपको बहुत सारी शुभकामनाएं।

विज्ञापन

ईडी ने मामले पर क्या कुछ कहा?

जैकलीन पर ईडी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने चंद्रशेकर के बारे में सब पता होने के बाद भी उनसे लगातार महंगे गिफ्ट्स, कीमती सामान, आभूषण और महंगे तोहफे लिए। हालांकि जैकलीन ने पूछताछ में कई बार कहा है कि उनका इस सब से कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘Mirzapur 3’ की सलोनी भाभी कौन हैं? रातों रात बन गई नेशनल क्रश, कभी थीं टीवी की फेवरेट बहू

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola