Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की सबसे क्यूट और खूबसूरत मानी जाती हैं। उनकी फिल्में देखने का फैंस इंतजार करते हैं। अब फैंस को उनकी जैकलीन के लिए इस दीवानगी का इनाम मिलने वाला है। एक्ट्रेस के आशिक होने का दावा करने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर अब अपनी लेडी लव के फैंस को कीमती तोहफे देने वाले हैं। सुकेश और जैकलीन के बीच क्या चल रहा है ये तो बस वही दोनों जानते हैं।
जैकलीन के फैंस को सुकेश का गिफ्ट
सुकेश से कनेक्शन होने की वजह से भले ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुसीबत बढ़ी हो, लेकिन उनके फैंस की किस्मत तो चमकने वाली है। अब सुकेश ने जेल में बैठे-बैठे इस बात का ऐलान किया है कि वो जैकलीन फर्नांडिस के फैंस को 100 iPhone 15 Pro गिफ्ट करने वाले हैं। अब ये घोषणा कब और कैसे हुई? और ये लकी विनर कब अनाउंस होंगे और किस क्राइटेरिया पर विजेता का चुनाव होगा? ये सब भी जान लेते हैं।
सुकेश हुए जैकलीन के Yimmy Yimmy के दीवाने
दरअसल, हाल ही में सुकेश ने जेल से जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक लेटर लिखा था। इस लव लेटर में सुकेश ने अपनी लेडी लव यानी जैकलीन फर्नांडिस के आने वाले बर्थडे को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जताई। बता दें, जैकलीन फर्नांडिस का बर्थडे 11 अगस्त को होता है लेकिन सुकेश ने एक महीने पहले ही बर्थडे काउंटडाउन शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के गाने Yimmy Yimmy को लेकर लेकर कहा है कि वो इस गाने के दीवाने हो गए हैं। अब इस गाने को लेकर उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है।
यह भी पढ़ें: 13 साल से मशहूर डायरेक्टर को गंभीर बीमारी, सर्जरी के लिए नहीं पैसे, Hrithik Roshan से साथ किया काम
100 लोगों को जैकलीन के बर्थडे पर देंगे iPhone 15 Pro
अपने लेटर में सुकेश ने लिखा है कि Yimmy Yimmy को अब से 30 दिनों में जो भी सपोर्ट करेगा, उन 100 विनर्स को जैकलीन फर्नांडिस के बर्थडे पर iPhone 15 Pro गिफ्ट में मिलेगा। सभी लकी विजेताओं के नाम भी जैकलीन के बर्थडे पर ही अनाउंस किए जाएंगे। सुकेश ने अब लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वो इस गाने को इतना सपोर्ट करें कि ये ब्लॉकबस्टर, चार्टबस्टर बने और सारे रिकॉर्ड तोड़ दे।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines