Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline Fernandez: दिल्ली के जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस के नाम एक और लेटर लिखा है। एक्ट्रेस को दिवाली की बधाई देते हुए सुकेश ने अपने वापस लौटने का भी हिंट दे दिया है। साथ ही उसने खुद की लवस्टोरी की तुलना रामायण से भी कर डाली है। सुकेश ने लेटर में क्या कुछ लिखा है, चलिए आपको बताते हैं।
सुकेश ने जैकलीन के लिए लिखा पत्र
सुकेश अक्सर जेल से जैकलीन के लिए लेटर लिखते हैं, चाहे वो एक्ट्रेस के बर्थडे का मौका हो या फिर कोई त्योहार, सुकेश जैकलीन को प्यार का पैगाम भेजने से कभी पीछे नहीं रहते। हाल ही में उन्होंने जैकलीन को एक और लेटर भेजते हुए दिवाली विश किया है। लेटर में सुकेश ने अपनी प्रेम कहानी की तुलना रामायण से की है, जो उनके लिए बेहद खास है।
लेटर में सुकेश ने जैकलीन को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और लिखा, ‘हमारी लव स्टोरी किसी भी एंगल से रामायण से कम नहीं है। जैसे भगवान राम अपनी सीता के साथ वनवास से लौटे थे, मैं भी इसी भावना के साथ जेल से बाहर आने वाला हूं।’
‘तुम्हारे बिना ये मेरी आखिरी दिवाली होगी’
सुकेश ने साथ में ये भी कहा कि उनका मकसद जैकलीन के साथ फिर से मिलना और एक साथ इस खूबसूरत त्योहार को मनाना है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे घर वापसी का समय लगभग आ गया है। मैं अब बस तुम्हारे साथ रहने का इंतजार कर रहा हूं। यहां लंका में तुम्हारे बिना ये मेरी आखिरी दिवाली होगी।’
पत्र में उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया भले ही मेरे बारे में कुछ भी सोच सकती है, लेकिन हमारे बीच जो है, वो सिर्फ हम ही समझ सकते हैं।’ सुकेश के इस मैसेज के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
‘हाउसफुल 5’ में काम कर रही हैं एक्ट्रेस
जैकलीन ने हाल ही में अपने म्यूजिक वीडियो ‘स्टॉर्मराइडर’ में नजर आई थीं और वो अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल 5’ में भी काम कर रही हैं। सुकेश की इस चिट्ठी ने एक बार फिर उनके और जैकलीन के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है। सुकेश के इस पत्र जैकलीन ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: पहले दिन कमाई में कौन होगा आगे, एक का लगा 35 करोड़ का अनुमान
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
6 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
11 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
12 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
13 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
14 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
14 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines