Sukesh Pens Letter For Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) बीते काफी समय से महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) की वजह से लाइम लाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस एक तरफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हुई हैं। तो दूसरी ओर उनके लिए सुकेश का प्यार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। जेल में बैठे- बैठे सुकेश लगातार जैकलीन के लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर सुकेश का लेटर सामने आ गया है जो उन्होंने अपनी लेडी लव के नाम लिखा है। तो चलिए देखते हैं अब सुकेश ने इसमें क्या कहा है।
यह भी पढ़ें: लेट ही सही एनिवर्सरी पर Virat के लिए Anushka ने लिखा रोमांटिक पोस्ट, सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल
सुकेश ने की जैकलीन के लुक की तारीफ
सुकेश ने अपने लेटर में सबसे पहले तो जैकलीन के DIAFA अवार्ड जीतने पर खुशी जताई और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके योगदान की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के लुक पर भी काफी कुछ कहा। सुकेश बोले- अवॉर्ड में व्हाइट गाउन में आप बहुत खूबसूरत लग रही थीं। बेबी आपकी दो लेटेस्ट तस्वीरें, ‘लाल अरबी आउटफिट’ में रेगिस्तान में ली गई तस्वीर और ‘बो पिंक साड़ी’ में आप बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन जिसने मेरा दिल चुराया वो ग्लिटरी लहंगे में तुम्हारा फोटोशूट है। इसमें तुम किसी एंजेल से कम नहीं लग रही थी। लहंगा और तुम ‘सो ब्यूटीफुल सो स्टनिंग, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ’ लग रही थे।
एक्ट्रेस ने उड़ाई सुकेश की नींद
उन्होंने आगे ये भी कहा कि तुमने मेरी रातों की नींद उड़ा दी क्योंकि मेरे ख्यालों में सिर्फ तुम थी मेरी हनी बी, बस तुम्हारे साथ रहने का इंतजार कर रहा हूं। सुकेश बोले कि खुशियों और थैंक्सगिविंग का महीना शुरू हो चुका है और वो एक्ट्रेस की पसंदीदा टर्की ग्रिल्ड और वाइन मिस कर रहे हैं। ठग ने उस लेटर में ये भी रिवील किया है कि क्योंकि थैंक्सगिविंग जैकलीन के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए उन्होंने सर्दी में पूरे राजस्थान और दिल्ली में NGO में कंबल बांटे हैं।
दोबारा प्रपोज करना चाहते हैं सुकेश
उन्होंने ये तक कहा कि वो जैकलिन के लिए दोबारा घुटनों पर बैठ प्रपोज करने का इंतजार नहीं कर सकते। इसके अलावा उन्होंने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी। अब उनके इस लेटर के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं। सब लोग अब इस पर जैकलीन फर्नांडीस के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बात अगर जैकलीन के वर्क फ्रंट की करें तो वो ‘क्रैक: जीतेगा तो जियेगा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हमारी शादी’ जैसी फिल्मों में नज़र आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
33 mins agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
3 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
5 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
6 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
7 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
8 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
8 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines