Sukesh Chandrasekhar New Letter: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकनील फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का एक आशिक जेल में बैठा है और लगातार लेटर लिख रहा है। जब जैकनील का जन्मदिन था तो महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उनके 100 फैंस को iPhone 15 Pro देने का वादा पूरा किया था। अब सुकेश ने एक्ट्रेस के फैंस के सामने एक और सुनहरा मौका रख दिया है। अब सुकेश का जेल से एक नया लेटर सामने आया है। इस लेटर में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं।
सुकेश ने जैकनील के फैंस के लिए रखा कांटेस्ट
पहले तो सुकेश ने जैकनील फर्नांडिस के नए म्यूजिक वीडियो ‘Stormrider’ की तारीफ की और फिर एक्ट्रेस के फैंस को एक नया टास्क दे दिया। अब सुकेश ने फैंस के लिए एक नए कॉन्टेस्ट का ऐलान किया है। दरअसल, उन्होंने अब जैकनील फर्नांडिस के नए म्यूजिक वीडियो को लाइक करने और उस पर कमेंट करने को कहा है। यूट्यूब पर इस ऑफिशियल वीडियो पर रिएक्ट करने वालों को इस दिवाली को कीमती तोहफा देगा। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकनील फर्नांडिस के फैंस को सुकेश से मजेदार गिफ्ट्स मिलने वाले हैं।
100 लकी सपोर्टर्स को मिलेंगे कीमती गिफ्ट्स
सुकेश ने रिवील किया है कि वो 100 लकी सपोर्टर्स को बढ़िया प्राइज देगा, जिनमें 10 महिंद्रा थार रॉक्स एसयूवी और 100 आईफोन 16 प्रो होने वाले हैं। ‘स्टॉर्मराइडर’ को अपना सपोर्ट दिखाने वाले 100 लोगों को ये महंगे गिफ्ट्स अब सुकेश की तरफ से मिलने वाले हैं। सुकेश चाहता है कि इस बार ये गाना ‘Yimmy Yimmy’ से भी बड़ा हिट साबित हो। ऐसे में उन्होंने इस बार तोहफे भी पहले से ज्यादा कीमती रखे हैं। अगर आप भी ये एक्सपेंसिव चीजें जीतना चाहते हैं फैंस को जैकनील के वीडियो को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखना होगा। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना होगा और उस पर लाइक और कमेंट छोड़ना होगा वो भी अपनी ऑफिशियल ईमेल या यूट्यूब आईडी से।
यह भी पढ़ें: कब आएगा Laughter Chefs सीजन 2? Bharti Singh के व्लॉग में हुआ रिवील
कार के अलावा ये खर्च भी उठाएगा सुकेश
अब सुकेश का मकसद है कि जैकलिन के इस गाने पर नवंबर तक कम से कम 100 मिलियन व्यूज आ जाएं और ऐसा होने पर वो सभी को ये गिफ्ट्स देगा। 10 लोगों को नई थार मिलेगी तो बाकी 90 लोगों को iPhone 16 Pro मिलेगा। इतना ही नहीं कार की रजिस्ट्रेशन फीस और टैक्स भी सुकेश ही देने वाला है। बदले में वो बस फैंस का पार्टिसिपेशन चाहता है। अब ये खबर पढ़कर फैंस भी चौंके हुए हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
40 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines