Actress Rajshri Rani Blessed With Baby: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राजश्री रानी (Rajshri Rani) से जुड़ी एक गुड न्यूज़ सामने आई है। एक्ट्रेस की लाइफ में नई खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 3 साल बाद उनके घर किलकारियां गूंज उठी हैं। अब राजश्री रानी और गौरव मुकेश जैन (Gaurav Mukesh Jain) पेरेंट्स बन गए हैं। इस कपल ने अपने पहले बेबी का इस दुनिया में वेलकम किया है। आज सुबह यानी 1 फरवरी को करीब 5 बजे राजश्री रानी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। ये खबर कंफर्म की जा चुकी है। खुद एक्टर और राजश्री के पति गौरव मुकेश जैन ने मीडिया को ये खुशखबरी दी है।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने Bhansali के सामने रखीं ये 3 बड़ी शर्ते, फिर भरी फिल्म के लिए हामी!
राजश्री ने दिया बेबी बॉय को जन्म
गौरव ने बताया है कि राजश्री ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और अब उनका परिवार बेहद खुश है। सभी लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनकी जिंदगी में अब बड़ा मोमेंट आ गया है और वो इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही एक्टर ने फैंस के लिए ये जानकारी भी दी है कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। फिलहाल अभी तक कपल ने सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज़ का ऐलान नहीं किया है। फैंस अब इनके बेबी का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। हर कोई उस वक्त का इंतज़ार कर रहा है जब ये दोनों दुनिया के सामने अपने बेटे का चेहरा दिखाएंगे।
फैंस हुए बेबी को देखने के लिए बेताब
वैसे भी राजश्री रानी और गौरव मुकेश जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे मोमेंट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कई फोटोज और वीडियोज़ शेयर किए हैं। उन्होंने इंटरनेट की दुनिया में जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। ऐसे में फैंस यही उम्मीद लगा रहे हैं कि ये कपल बाकी सेलिब्रिटीज की तरह अपने बेबी का चेहरा नहीं छिपाएंगे। अब ये दोनों इस पर क्या फैसला लेते हैं ये तो आने वाले वक्त में ही पता लगेगा। फिलहाल तो फैंस को थोड़ा सब्र करना पड़ेगा।
इन शोज में साथ किया काम
वहीं, इनकी लव स्टोरी की बात करें तो ये दोनों पति-पत्नी कम और दोस्त ज्यादा हैं। दरअसल, एक साथ काम करने की वजह से उनकी बॉन्डिंग काफी मजबूत है। टीवी के पॉपुलर शो ‘सुहानी सी एक लड़की‘ (Suhani Si Ek Ladki) में इन दोनों ने साथ काम किया था। इस शो के अलावा राजश्री और गौरव शो ‘इमली’ (Imlie) में भी साथ दिखाई दे चुके हैं। यानी घर पर भी और सेट पर भी कपल का रोमांस चलता रहता है और दोनों को साथ टाइम स्पेंड करने का पूरा मौका मिलता है। दूसरी तरफ अब इनके पेरेंट्स बनने की खबर से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी लोग सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines