Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर महज 19 साल की उम्र में अपनी जिंदगी का दंगल हार गईं।
वो फिलहाल फिल्मों से दूर थीं, लेकिन उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा था कि वो अभी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। जल्द सपनों की दुनिया मुंबई लौटेंगी और अपने एक्टिंग करियर के ऊपर काम करेंगी। मगर किसे पता था कि सुहानी का ये सपना हमेशा के लिए अधूरा रह जाएगा।
कैसे मिला सुहानी को ‘छोटी बबीता’ का रोल
सुहानी ढाई साल की उम्र से ऐड और मॉडलिंग की दुनिया में काम कर रही थीं । सुहानी का फिल्मों में आने का सपना सच हुआ और उन्हें दंगल में काम करने का मौका मिला। उन्हें ये रोल ऑडिशन के जरिए मिला था
एक इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि ये उनके और उनके परिवार के लिए इमोशनल मूमेंट था कि उनका सिलेक्शन हो गया। उन्होंने बताया था सिलेक्शन के बाद उनका लुक टेस्ट और कुश्ती की प्रैक्टिस भी करवाई गई, ताकि वो बबीता के रोल में फिट हो सकें।
किस्मत साथ देती तो फिल्म में हीरोइन बनती सुहानी
सुहानी की मौत पूरे शरीर में पानी भरने की वजह हुई। पैर फ्रैक्चर होने बाद उन्होंने जो दवाइयां ली थी, उसके साइड इफेक्ट के कारण उनके शरीर में पानी भर गया।
उन्होंने दंगल के बाद कुछ शोज और इवेंट्स में काम किया था। फिलहाल वो पढ़ाई के लिए ब्रेक पर थीं। उनका सपना था कि उन्हें फिल्म में लीड रोल निभाने का मौका मिले। वो मुंबई लौटना चाहती थीं, काम करना चाहती थीं। सुहानी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आमिर से एक चीज सीखी है अगर कहानी और काम अच्छा रहेगा तो कामयाबी जरूर मिलेगी। सुहानी भी किसी दूसरे एक्टर की तरह बॉलीवुड के दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती थीं।
दंगल के सेट्स पर साथ होते थे पेरेंट्स, मां को बताती थीं रोल मॉडल
सुहानी ने लगभग हर इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें सही डायरेक्शन दी है। अगर वो नहीं होते तो शायद वो आज वो इतना कुछ अचीव नहीं कर पाती।
सुहानी अपनी मां के बहुत क्लोज थी और उन्हें अपना रोल मॉडल बताती थी। वो जब दगंल की शूटिंग कर रही थीं तो उनके पेरेंट्स में कोई एक हमेशा सेट्स पर ही मौजूद होते थे। सुहानी छोटी थी इसलिए वो कभी उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहते थे, लेकिन किसे पता था कि सुहानी ही उन्हें हमेशा के लिए अकेला छोड़ जाएगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
23 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines