हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नहीं रही दंगल की छोटी 'बबीता', 19 साल की उम्र में ही Aamir Khan की को-स्टार ने तोड़ा दम

Suhani Bhatnagar Passes away, Aamir Khan, Dangal: फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी का रोल अदा करने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Suhani Bhatnagar Passes away, image credit- News24

Suhani Bhatnagar Passes away, Aamir Khan, Dangal: फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी का रोल अदा करने वाली सुहानी भटनागर ने बेहद छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। महज 19 साल की उम्र में आमिर खान की को-स्टार का निधन हो गया है। सुहानी भटनागर के अचानक हुए निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है।

दवाइयों के रिएक्शन ने ली सुहानी की जान

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से सुहानी भटनागर फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती थी और वहां पर उनका इलाज चल रहा था। खबर है कि कुछ समय पहले सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ था और इसके लिए वो दवाइयां ले रही थीं, लेकिन इन दवाइयों ने रिएक्शन कर दिया और सुहानी के पूरे शरीर में पानी भर गया। दवाइयों के रिएक्शन की वजह से बीती शाम सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

लाइफ का दंगल हार गई सुहानी

रिपोर्ट्स की मानें तो आज शनिवार यानी 17 फरवरी को सुहानी का फरीदाबाद के सेक्टर 15 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि सुहानी के अचानक हुए निधन से ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस बल्कि इंडस्ट्री भी बहुत दुखी है। हर कोई उनके बारे में चर्चा कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी सुहानी को लेकर बाते हो रही हैं कि कैसे उन्होंने फिल्म ‘दंगल’ में अपने किरदार से लोगों का दिल जीता था, लेकिन बहुत दुख की बात है कि सुहानी बहुत जल्दी अपनी लाइफ के ‘दंगल’ में हार गई और हम सबको छोड़कर चली गई।

पढ़ाई की वजह से सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी

बता दें कि सुहानी ने ना सिर्फ फिल्म ‘दंगल’ से लोगों का दिल जीता था बल्कि इसके अलावा वो कुछ ऐड्स में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन सुहानी को पहचान फिल्म ‘दंगल’ में निभाए छोटी बबीता के किरदार से ही मिली थी। खबरों की मानें तो अपनी पढ़ाई की वजह से सुहानी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। साल 2021 नवंबर 25 के बाद से उन्हें इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं देखा गया। हालांकि इससे पहले वो इंस्टाग्राम पर नजर आती थी और अपने पोस्ट से फैंस को अपडेट करती रहती थी। अब बेहद छोटी उम्र में सुहानी का निधन हो गया है और हमेशा हर कोई उन्हें ‘छोटी बबीता’ के तौर पर याद करेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola