Aamir Khan Post: फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोल प्ले करने वाली सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) के निधन की खबर से उनके ऑनस्क्रीन पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) टूट गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए सुहानी को श्रद्धांजलि दी है।
आमिर खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं… इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, दंगल सुहानी के बिना अधूरा होता। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। तुम्हें शांति मिले।’
दंगल फिल्म में आखिरी बार दिखीं सुहानी
सुहानी भटनागर की मौत से उनके परिवार के साथ ही सेलेब्स और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। खुद आमिर खान भी अपनी ऑनस्क्रीन बेटी की मौत की खबर सुनकर दुखी हो गए हैं। सुहानी ने साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद से सुहानी काफी पॉपुलर हुई थीं। फैंस ने भी उनकी एक्टिंग को काफी सराहा था। हालांकि दंगल फिल्म के बाद उन्होंने स्क्रीन से दूरी बना ली।
इस वजह से हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहानी भटनागर का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। इस हाइसे में उनका पैर फ्रेक्चर हो गया था। अपने इलाज के दौरान सुहानी कुछ दवाई ले रही थीं। हालांकि दवाई से हुए साइड इफेक्ट के चलते सुहानी भटनागर के शरीर में धीरे-धीरे पानी भर गया। हालत बिगड़ते देख परिवार वालों ने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया था। हालांकि दंगल गर्ल को बचाया नहीं जा सका और 17 फरवरी शनिवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि सुहानी भटनागर फरीदाबाद की रहने वाली थीं।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines