Suhana Khan Screen Share With Shah Rukh Khan: इन दिनों बॉलीवुड और अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग शाहरुख खान अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह इस साल की रिलीज होने वाली शाहरुख की तीसरी फिल्म है। इसी साल रिलीज हुई SRK की बाकी दो फिल्मों ‘पठान’ (Pathaan) और ‘जवान’ (Jawan) की तरह ही फैंस ‘डंकी’ से भी कई सारी उम्मीदें लगाए हुए हैं। राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, दूसरी और शाहरुख की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) भी अपनी डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म भी 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसी बीच दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज सामने आ रही है।
एक साथ फिल्म में नजर आएंगे Shah Rukh और Suhana!
जी हां… रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान अपने पिता शाहरुख के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर (Suhana Khan Screen Share with Shah Rukh Khan) करने वाली हैं। इंडस्ट्री के एक जाने-माने डायरेक्टर दोनों के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो एक्शन से भरपूर होने वाली है। यह निर्देशक कोई और नहीं बल्कि सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) हैं। हालांकि, इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। एक ही फिल्म में पहली बात पिता और बेटी की जोड़ी देखने के लिए फैंस एक दम तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: जब इत्र की महक ने मिलाए Shilpa और Raj के दिल, 14 साल से एक दूसरे की ‘धड़कन’ बने हुए हैं कपल
The Archies में नजर आएंगे ये स्टार किड्स
वहीं, अगर सुहाना खान की पहली डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ के बारे में बात करें तो जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म से कई स्टार्स किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिनमें खुशी कपूर (Kushi Kapoor), अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda), मिहिर आहूजा (Mihir Ahuja), अदिति सहगल (Aditi Sehgal), युवराज मेंदा (Yuvraj Menda) और वेदांग रैना (Vedang Raina) शामिल हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines