मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और चहीती स्टारकिड सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सुहाना को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो सुहाना खान, करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस रिपोर्ट के सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो उठे हैं।
हाल ही में पता चला है कि, करण के शो से बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान डेब्यू करने वाली हैं। इसी के साथ बोनी कपूर और जाहन्वी कपूर की बहन खुशी कपूर भी डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो के दौरान सुहाना खान कई राज खोलेंगी साथ ही वो अपनी आने वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ के एक्सपीरियंस को भी शेयर करेंगी। ये भी खबर आ रही है कि महज ये बात सिर्फ एक अफवाह है।
हालांकि अभी इस खबर पर करण और सुहाना खान ने किसी भी तरह का कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। सुहाना खान की फिल्म ‘द आर्चीज’ की बात करें तो इस फिल्म में सुहाना खान के साथ-साथ अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के साथ-साथ मिहिर आहूजा, डॉट, युवराज मेंडा और वेदांग रैना भी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो कि नेटफ्लिक्स पर साल 2023 में रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के लिए आर्ची कॉमिक्स के साथ पार्टनरशिप भी की है।
करण के शो की बात करें तो इस शो में अब साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आएंगी जहां वो अपनी फिल्म लाइगर का प्रोमोशन करेंगी। इस एपिसोड को देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब इसके साथ-साथ सुहाना के डेब्यू और उनको करण के शो में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines