Suhana Khan-Agastya Nanda: ना सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स बल्कि स्टारकिड्स भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। जी हां, सितारों के बच्ची की भी लवलाइफ चर्चा में रहती है। गॉसिप टाउन में इन दिनों शाहरुख खान की लाडली यानी सुहाना खान की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसी ही चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं।
कथित बॉयफ्रेंड संग दिखी सुहाना खान
दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेत्री और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ लंदन में हैं। जी हां, जानकारी है कि सुहाना को लंदन के एक क्लब में देखा गया, जिसका एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में दोनों को एक कोने में खूब बातें करते देखा जा रहा है और दोनों मजे कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
गौरतलब है कि गॉसिप टाउन में दोनों के अफेयर की चर्चा पहले से हो रही है। ऐसे में दोनों की साथ ही वीडियो सामने आने के बाद इस अटकलों को फिर से हवा मिल गई है। इस दौरान सुहाना को हल्के गुलाबी रंग की ड्रेस में देखा गया और अगस्त्य ब्लैक शर्ट में नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर से भी सामने आया है कि निसा देवगन भी वहां मौजूद थी और वो भी पार्टी का हिस्सा रही। कहा जा रहा है कि सभी स्टारकिड्स वेदांत महाजन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि सुहाना और अगस्त्य में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
अक्सर साथ नजर आते हैं दोनों
बता दें कि फिल्म ‘द आर्चीज’ में सुहाना और अगस्त्य ने साथ काम किया था। तबसे ही दोनों के साथ होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन बार-बार उनका साथ नजर आना इन खबरों को हवा देता रहता है। इसकी साथ ही अगर सुहाना के कामकाज की बात करें को सुहाना कथित तौर पर अपने पिता शाहरुख के साथ अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ पर काम शुरू करने के लिए लंदन में हैं।
सुहाना और अगस्त्य का वर्कफ्रंट
इस फिल्म की बात करें तो इसे एक्शन से भरपूर थ्रिलर माना जा रहा है, जिसमें शाहरुख एक डॉन की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री की भूमिका को गुप्त रखा गया है, लेकिन अफवाह है कि यह एक्शन से भरपूर होने वाली है, जो उनके उभरते करियर एक अहम हिस्सा साबित हो सकती है। वहीं, अगर अगस्त्य की बात करें तो अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती भी इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं। वो भी अपनी अगली आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने कंटेस्टेंट को दिया धक्का! क्या घर से कटेगा ‘गांव’ की छोरी’ का पत्ता?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines