बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। सुहाना का जन्म 22 मई, 2000 में हुआ था। आज वह अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे सुहाना अब सिर्फ शाहरुख खान की बेटी नहीं रही हैं बल्कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा वह कई ऐड में भी नजर आती हैं। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि सुहाना खान की नेटवर्थ कितनी है?
सुहाना खान की टोटल नेट वर्थ
जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहाना खान की टोटल नेटवर्थ करीब 13 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने अपनी कमाई का कुछ हिस्सा रियल स्टेट में इन्वेस्ट कर रखा है। उनके पास अलीबाग में दो लग्जरी अपार्टमेंट हैं, जिसकी वह अकेली मालकिन हैं। इन अपार्टमेंट्स की कीमत 12.91 करोड़ का और 9.50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
कमाई का जरिया क्या?
सुहाना खान वैसे तो बतौर एक्ट्रेस फिल्मों से कमाई कर रही हैं। इसके अलावा उनकी कमाई का जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पर प्रमोशन है। उन्हें कई ब्रांड ऐड में देखा जाता है। इसके अलावा रियल स्टेट भी उनकी कमाई में बढ़ोतरी का एक जरिया है।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor या डिवोर्स रूमर्स पर ब्रेक? Aishwarya Rai के ‘देसी लुक’ पर क्या बोले यूजर्स?
सुहाना खान की एजुकेशन
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन आर्डिंगली कॉलेज, इंग्लैंड से कंप्लीट किया है। सुहाना ने पढ़ाई के बाद एक्टिंग और ड्रामा कोर्स भी किया है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से सुहाना ने फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। इसके अलावा मुंबई के एक थिएटर में भी एक्टिंग की क्लासेस ली हैं।
किंग में आएंगी नजर
सुहाना खान फिल्म ‘द आर्चीज’ के बाद अपने पापा की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और सुहाना खान को एक साथ देखा जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। ‘किंग’ अगले साल 2026 में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines