Sugandha Mishra Blessed With Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के साथ अपना प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं और उनके मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। फैंस को इंतजार है कि कब रुबीना और अभिनव के ट्विन्स इस दुनिया में आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस अगले साल की शुरुआत में यानी 2024 में मां बनने वाली हैं। लेकिन उनसे पहले अब एक और मशहूर एक्ट्रेस ने फैंस को खुशखबरी सुना दी है।
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर को लाइव शो के बीच पड़ा दिल का दौरा, स्टेज पर गिरे और हो गई मौत; देखें वीडियो
सुगंधा मिश्रा बनीं मां
टीवी इंडस्ट्री से अब एक गुड़ न्यूज़ आई है। मशहूर कॉमेडियन और एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा के घर बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। अब सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और एक्टर डॉक्टर संकेत भोसले (Sanket Bhosale) पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। सुगंधा ने 15 दिसंबर यानी आज एक बेटी को जन्म दिया है। अब सीधे हॉस्पिटल से उनका वीडियो सामने आया है। संकेत ने अपने पिता बनने की खुशखबरी तुरंत सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। साथ ही अपनी लाड़ली की पहली झलक भी इस वीडियो में दिखाई।
संकेत ने दिखाई बेटी की झलक
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल रूम से एक ताजा वीडियो शेयर किया है। इसमें अपडेट देते हुए संकेत ने कहा कि आज की ताजा खबर ये है कि मैं बाप बन गया हूं। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की तरफ कैमरा घुमाया और बताया कि ये मां बन गई हैं। इसके बाद कपल के फेस पर जो मुस्कान नजर आ रही है वो इनकी खुशी चीख-चीखकर बयां कर रही है। इसके बाद एक्टर ने अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैप्पी फैमिली की झलक दिखाई। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इमोजी लगाकर बेबी गर्ल का फेस हाईड कर दिया।
फैंस ने दी बधाई
वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए संकेत भोसले ने कैप्शन में लिखा, ‘यूनिवर्स ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार, हमारे प्यार के प्रतीक का आशीर्वाद दिया है.. हमें एक प्यारी सी बेटी हुई है। प्लीज अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के तमाम सितारे कपल को इस गुड़ न्यूज़ के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
27 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
43 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines