Sugandha Mishra Baby Shower Ceremony: पॉपुलर कॉमेडियन और एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में सुगंधा और उनके हस्बैंड डॉ. संकेत भोसले (Dr Sanket Bhosale) ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। ऐसे में फैंस इनके आने वाले बेबी को लेकर एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। वहीं, अब सुगंधा मिश्रा की गोद भराई (Sugandha Mishra Baby Shower) की रस्म निभाई गई है। इस बेबी शॉवर पार्टी की ढेर सारी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन में काफी खास चीज़े देखने को मिली। एक तरफ पूरी परम्पराओं के साथ इस कपल ने सभी रस्में निभाईं। दूसरी तरफ विदेशी खेलों का भी तड़का इस सेरेमनी में देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: Anupamaa 30 October Episode Update: तोषू करेगा सभी को इग्नोर, रोमिल का सच बाहर आने पर उड़ेंगे अनुपमा के होश
ऐसे हुई गोद भराई
सबसे पहले तो इनकी ये खूबसूरत तस्वीरें देख लेते हैं जो कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। एथनिक लुक में इस कपल ने वैसे ही फैंस का दिल जीत लिया। जहां आज कल ज्यादातर सेलेब्स अपने बेबी शॉवर में वेस्टर्न लुक में नज़र आते हैं। वहीं, ये दोनों महाराष्ट्रीयन अंदाज़ में ये रिचुअल्स निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। सबसे पहले तो कपल ने अपने आने वाले बेबी के लिए पूजा की ये देखकर सभी इनकी तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद होने वाले मम्मी-पापा ने बाद में केक भी काटा और कई फन गेम्स भी खेले।
कैप्शन में लिखी ये बात
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने अपने कोलैबोरेटिव पोस्ट में लिखा, ‘हमारे लिटिल वन के आने का जश्न मनाते हुए.. हमारी गोद भराई महाराष्ट्रीयन पारंपरिक तरीके के साथ सभी रीति-रिवाजों के साथ हुई है.. ओटी भरना, पूजा और मजेदार रिचुअल्स जैसे बर्फी पेड़ा रसम, सभी मेहमानों द्वारा नाम सुझाव, धनुष और तीर, केक काटना, डायपर चेंजिंग जैसे मजेदार गेम आदि। एक स्पेशल सांग पर परफॉर्म करना हुमेह बहा पसंद आया। विशेष रूप से हमारे द्वारा हमारे नन्हें बच्चे के लिए बनाया गया है जो सुगंधा ने लिखा और कंपोज़ किया है और हम दोनों ने गाया है।’
इस फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार
अब इनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। कुछ तस्वीरें में ये कपल खूब एन्जॉय करता हुआ नज़र आ रहा है। वहीं, एक तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है जिसमें संकेत अपने वाइफ की साड़ी ठीक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनका ये केयरिंग अंदाज़ फैंस को इम्प्रेस कर रहा है। वहीं, अब फैंस और सेलेब्स इस कपल को बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेगी।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
52 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines