Sudhir Dalvi अस्पताल में भर्ती, परिवार ने इलाज के लिए मांगी 15 लाख रुपये की मदद

Sudhir Dalvi Hospitalized: साईं बाबा की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर सुधीर दलवी इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. सुधीर दलवी को लेकर आई इस खबर से हर कोई हैरान रह गया है और सभी अभिनेता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Sudhir Dalvi

Sudhir Dalvi. image credit- social media

Sudhir Dalvi Hospitalized: सिनेमा जगत से फिर दुखद खबर सामने आ रही है. साईं बाबा की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर सुधीर दलवी अस्पताल में भर्ती हैं. सुधीर दलवी गंभीर सेप्सिस के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. अभिनेता के परिवार ने उनके इलाज के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद मांगी है. 8 अक्टूबर, 2025 से सुधीर दलवी मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

परिवार ने मांगी आर्थिक मदद

मूवी टॉकीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुधीर दलवी के इलाज का खर्चा 10 लाख रुपये के पार जा चुका है. डॉक्टरों का अनुमान है कि उनके इलाज की कुल लागत 15 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. अभिनेता के परिवार ने कथित तौर पर बढ़ते खर्चों पर चिंता व्यक्त की है. साथ ही फैंस फिल्म इंडस्ट्री से उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की है.

विज्ञापन

साईं बाबा के किरदार के लिए मशहूर

इसके अलावा अगर सुधीर दलवी की बात करें तो सिनेमा में उनका योगदान बेहद अहम है. इंडियन सिनेमा और टीवी से उनका पुराना नाता रहा है. सुधीर का साईं बाबा का किरदार बेहद फेमस है और उनके इस रोल को लोगों का बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. इसके अलाव सुधीर दलवी को टीवी धारावाहिक रामायण (1987) में उनके काम के लिए भी खूब सराहा गया था.

फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’

इस शो में उन्होंने ऋषि वशिष्ठ की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा ‘जुनून’ (1978) और ‘चांदनी’ (1989) जैसी फिल्मों में भी उन्हें उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. साल 2003 में फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’ और 2006 में टीवी शो ‘वो हुए ना हमारे’ में देखा गया था. अब सुधीर दलवी को लेकर आई इस खबर ने फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है. सभी को सुधीर की चिंता हो गई है और हर कोई एक्टर के ठीक होने की दुआ मांग रहा है. देखने वाली बात होगी कि अब सुधीर की हेल्थ पर क्या नया अपडेट आता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ