Sudheer Babu Lashes Out at Arshad Warsi: हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में एक नया विवाद उठा जब बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास की हालिया फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की आलोचना कर दी। अरशद ने फिल्म में प्रभास की परफॉर्मेंस की ‘जोकर’ से तुलना की, जिस पर साउथ के एक्टर सुधीर बाबू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सुधीर बाबू अरशद के इस कमेंट के बाद काफी भड़क गए हैं।
अरशद वारसी ने प्रभास के किरदार के कहा जोकर
अरशद वारसी ने अपने शो ‘अनफिल्टर्ड’ में खुलासा किया था कि ‘कल्कि 2898 एडी’ उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रभास की एक्टिंग को ‘जोकर’ के किरदार से जोड़ दिया था। अरशद वारसी का कहना था कि फिल्म देखकर उन्हें बहुत निराशा हुई और उन्होंने इस पर तीखी टिप्पणी की कि प्रभास का किरदार ‘जोकर’ की तरह लग रहा था।
सुधीर बाबू ने अरशद वारसी पर साधा निशाना
सुधीर बाबू ने अरशद की टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। सुधीर का कहना है कि अरशद वारसी की टिप्पणी प्रोफेशनलिज्म की कमी को दर्शाता है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “समीक्षा करना ठीक है, लेकिन आलोचना करना कभी भी सही नहीं होता। अरशद वारसी से मैंने कभी प्रोफेशनलिज्म की कमी की उम्मीद नहीं की थी। प्रभास का कद बहुत बड़ा है और छोटे दिमाग से आए हुए कमेंट्स उनके स्तर को नहीं छू सकते।”
सुधीर बाबी ने लगाई अरशद की क्लास
आपको बता दें अरशद वारसी की टिप्पणियों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस को जन्म दिया है। इस विवाद के बीच सुधीर बाबू ने ये साफ कर दिया है कि व्यक्तिगत आलोचना से ज्यादा अहम है कि हम पेशेवर रूप से आलोचना करें। सुधीर के इस बयान ने न सिर्फ अरशद की टिप्पणियों को लेकर असहमति जताई है बल्कि प्रभास के लिए उनके सपोर्ट को भी दिखाया है।
‘कल्कि 2898 एडी’ को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
27 जून, 2024 को रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली लेकिन इसके बावजूद फिल्म को ऑडियंस की तरफ से मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हासन और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े सितारे हैं, जिन्होंने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
वहीं अरशद वारसी का कहना है कि फिल्म ‘मैड मैक्स’ जैसी होनी चाहिए थी और प्रभास के किरदार को लेकर उनका कहना है कि इसे दिखाने का एक दूसरा तरीका हो सकता था जो पर्दे पर बेहतर लग सकता था।
यह भी पढ़ें: नशे में होटल का दरवाजा खटखटाते..न खोलने पर तोड़ने पर उतारू हो जाते, एक्ट्रेस ने सुनाई सिनेमा की खौफनाक हकीकत
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines