Arshad Wardi के Prabhas को जोकर कहने पर भड़क उठा ये अभिनेता, दे दिया मुंहतोड़ जवाब

Sudheer Babu Lashes Out at Arshad Warsi: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर कमेंट किया था। उन्होंने प्रभास की परफॉर्मेंस की तुलना जोकर से कर दी थी जिसपर अब उन्हें जवाब मिला है। आखिर किसने दिया है अरशद को मुंहतोड़ जवाब देखिए इस रिपोर्ट में।

Sudheer Babu Lashes Out at Arshad Warsi

Sudheer Babu Lashes Out at Arshad Warsi

Sudheer Babu Lashes Out at Arshad Warsi: हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में एक नया विवाद उठा जब बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास की हालिया फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की आलोचना कर दी। अरशद ने फिल्म में प्रभास की परफॉर्मेंस की ‘जोकर’ से तुलना की, जिस पर साउथ के एक्टर सुधीर बाबू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सुधीर बाबू अरशद के इस कमेंट के बाद काफी भड़क गए हैं।

विज्ञापन

अरशद वारसी ने प्रभास के किरदार के कहा जोकर

अरशद वारसी ने अपने शो ‘अनफिल्टर्ड’ में खुलासा किया था कि ‘कल्कि 2898 एडी’ उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रभास की एक्टिंग को ‘जोकर’ के किरदार से जोड़ दिया था। अरशद वारसी का कहना था कि फिल्म देखकर उन्हें बहुत निराशा हुई और उन्होंने इस पर तीखी टिप्पणी की कि प्रभास का किरदार ‘जोकर’ की तरह लग रहा था।

विज्ञापन

सुधीर बाबू ने अरशद वारसी पर साधा निशाना

सुधीर बाबू ने अरशद की टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। सुधीर का कहना है कि अरशद वारसी की टिप्पणी प्रोफेशनलिज्म की कमी को दर्शाता है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “समीक्षा करना ठीक है, लेकिन आलोचना करना कभी भी सही नहीं होता। अरशद वारसी से मैंने कभी प्रोफेशनलिज्म की कमी की उम्मीद नहीं की थी। प्रभास का कद बहुत बड़ा है और छोटे दिमाग से आए हुए कमेंट्स उनके स्तर को नहीं छू सकते।”

विज्ञापन

सुधीर बाबी ने लगाई अरशद की क्लास

आपको बता दें अरशद वारसी की टिप्पणियों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस को जन्म दिया है। इस विवाद के बीच सुधीर बाबू ने ये साफ कर दिया है कि व्यक्तिगत आलोचना से ज्यादा अहम है कि हम पेशेवर रूप से आलोचना करें। सुधीर के इस बयान ने न सिर्फ अरशद की टिप्पणियों को लेकर असहमति जताई है बल्कि प्रभास के लिए उनके सपोर्ट को भी दिखाया है।

‘कल्कि 2898 एडी’ को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

27 जून, 2024 को रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली लेकिन इसके बावजूद फिल्म को ऑडियंस की तरफ से मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हासन और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े सितारे हैं, जिन्होंने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन

वहीं अरशद वारसी का कहना है कि फिल्म ‘मैड मैक्स’ जैसी होनी चाहिए थी और प्रभास के किरदार को लेकर उनका कहना है कि इसे दिखाने का एक दूसरा तरीका हो सकता था जो पर्दे पर बेहतर लग सकता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ