मुंबई: उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर अपने कपड़ों और ड्रेसिंग सेंस को लेकर टिप्पणी करने वालों पर आक्रामक होती नजर आईं हैं। हाल ही में उन्होंने टॉपलेस होकर लड्डू खाते हुए फैंस को दिवाली विश किया था, जिसपर अनुपमा फेम सुधांशु पांडे (Anupamaa fame Sudhanshu Pandey) कमेंट करते हुए इसे ‘भयानक’ भयानक बताया। अब इसपर उर्फी का जवाब आया है।
अभी पढ़ें – Ram Setu Box Office Collection Day 3: अक्षय की ‘राम सेतु’ का अजय की ‘थैंक गॉड’ से बेहतर प्रदर्शन
एक्ट्रेस ने सुधांशु को अपने शो अनुपमा (Anupamaa) को देखने और सामाजिक मानदंडों को तोड़ने वाली महिलाओं के बारे में ‘कुछ सीखने’ के लिए कहा है। दरअलस, हाल ही में सुधांशु पांडे ने उर्फी जावेद की आलोचना की थी। लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु ने उर्फी के टॉपलेस होकर लड्डू खाने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया दी थी।
उन्होंने इस वीडियो को ‘भयावह’ कहा था और कहा था कि वह क्लिप देखकर ‘क्रोधित’ हो गया था। अब, उर्फी ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है, और उन्हें अपना खुद का शो अनुपमा देखने और ‘महिला सशक्तिकरण’ के बारे में कुछ सीखने के लिए कहा है।
उरफी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “विडंबना। अनुपमा महिला सशक्तिकरण के बारे में एक शो है, जहां एक महिला महिलाओं के लिए समाज द्वारा निर्धारित सभी ‘मापदंडों’ को तोड़ रही है। आप अपना खुद का शो क्यों नहीं देखते सुधांशु? कुछ सीख सकते हैं।” शो में मुख्य भूमिका में रूपाली गांगुली हैं।
आपको बता दें, सुधांशु ने उर्फी के बारे में प्रतिक्रिया देते अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- “मैं इसे फॉलो नहीं करता मगर फिर भी मुझे ऐसी घटिया चीजें देखनी पड़ती हैं। इसकी वजह न्यूज चैनल्स हैं। मुझे ये देखकर गुस्सा आता है।”
इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया पर उर्फी जावेद का प्रचार करने का भी आरोप लगाया और कहा कि दिवाली जैसे पावन पर्व को ऐसे घटिया हरकत के जरिए प्रमोट किया गया। उन्होंने लिखा, “भगवान के लिए शर्म करो।” बस फिर क्या था उर्फी भी कहां पीछे हटने वाली थीं उन्होंने भी सुधांशु को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही मुंहतोड़ जवाब दिया।
इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, उर्फी ने पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “आप दुनिया को कंट्रोल नहीं कर सकते। अनुपमा में डायलॉग नहीं मिल रहे तो सोचा उर्फी को बोल कर पब्लिसिटी ले लूं? जब तक कि आप इतने अमीर नहीं बन जाते कि इंस्टा, ट्विटर, फेसबुक को खरीद सकें, आपको मुझे टॉलरेट करना पड़ेगा।”
उर्फी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में टीवी शो से की थी और पिछले साल के बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं। वो अक्सर अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उनका एक म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘हाय हाय ये मजबूरी’, इस गाने में उन्होंने काफी बोल्ड लुक कैरी किया है, जिसके चलते कथित रूप से दिल्ली में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और वो कानूनी संकट में आ गईं हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines