Sudha Murty-Narayana Murthy: इन दिनों नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस बार शो का दूसरा सीजन चल रहा है और हाल ही में शो में सुधा मूर्ति और उनके पति नारायण मूर्ति नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ खास किस्सों रिवील किए। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली मुलाकात पर भी बात की और बताया कि उनके पिता का उस वक्त कैसा रिएक्शन था। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा है?
पहली मुलाकात पर कैसा रिएक्शन?
शो में कपिल ने बताया कि लास्ट टाइम जब सुधा जी से मिले थे तो उन्होंने बताया था कि उनका कैसा रिएक्शन था जब वो नारायण जी से मिली थी। इसके बाद कपिल ने नारायण जी से पूछा कि आपका कैसा रिएक्शन था जब आप पहली बार सुधा जी से मिले थे। क्या आपको पहली नजर में लगा था कि यही मेरी हमसफर होंगी। इसके बाद अचानक से कुछ गिरने की आवाज आती है और कपिल हैरान होकर कहते हैं कि अरे क्या हुआ, इस पर सुधा कहती हैं कि ऐसा ही रिएक्शन था।
दो घंटे लेट पहुंचे थे नारायण मूर्ति
इसके बाद नारायण मूर्ति कहते हैं कि उस वक्त मेरे साथ एक दोस्त थे, जिन्होंने कहा कि यहां एक बहुत सुंदर लड़की है, जो कर्नाटक की है। ऐसा लगा कि जैसे फ्रेश एयर है और ये बहुत कमाल थी और खुश थी मैं भी खुश था। इसके बाद कपिल, सुधा से पूछते हैं कि जब ये आपसे पहली बार मिलने आए, तो दो घंटे लेट आए थे, तो आपको नहीं लगा कि शादी के बाद तो किताबें ही लिखूंगी।
पिता जी का कैसा रिएक्शन?
इस पर सुधा मूर्ति ने जवाब दिया कि मेरे पिताजी ने पूछा कि नारायण मूर्ति क्या करते हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं पॉलिटिक्स में जाने की इच्छा रखता हूं। उस वक्त मेरे पापा को लगा कि एक लड़का शादी से पहले ही ऐसा कहता है, उसकी सैलरी क्या है? वो सोच रहे थे कि दामाद कैसा होगा, वो सोच रहे थे कि दामाद बड़े काम में होगा, लेकिन इधर मूर्ति जी आते हैं दो घंटे लेट।
शादी के बाद क्या बदला?
तब पिताजी को लगा कि जो लड़का पहले ही दिन लेट आता है, वो कैसे शादी निभाएगा। इसके बाद कपिल ने पूछा कि कहते हैं कि शादी के 25 साल बाद एक-दूसरे से आपकी आदतें मिलने लगती हैं, क्या आपके साथ ऐसा हुआ। इस पर सुधा जी ने जवाब दिया कि हां, मैं वर्कहॉलिक हो गई हूं, मुझे काम करना अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 ने 9वें दिन Singham Again को दी पटखनी, फिर भी इतने करोड़ से पीछे?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines