हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sudha Chandran Viral Video: सुधा चंद्रन पर चढ़ीं माता, एक्ट्रेस पर काबू पाना भी हुआ मुश्किल

Sudha Chandran Viral Video: टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक्ट्रेस पर माता चढ़ गई है और वो माता की भक्ति में लीन डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं कई लोग एक्ट्रेस को संभालते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
सुधा चंद्रन माता की भक्ति में हुईं लीन

Sudha Chandran Viral Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस माता की चौकी में अपने होश खोती नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो में सुधा चंद्रन को भीड़ में खड़े लोग संभालते नजर आ रहे हैं. सुधा की हालत देखकर लग रहा है कि उन पर माता चढ़ गई हैं और उन्हें कंट्रोल करना भी मुश्किल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस के माथे पर जय माता दी की एक पट्टी भी बंधी है. वहीं वीडियो में एक्ट्रेस भजन समाधि जैसी अवस्था में नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सुधा चंद्रन को इस वायरल वीडियो में कई सारे लोगों ने पकड़ा हुआ है और वो उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं. वहीं वीडियो में एक्ट्रेस ने व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर माता रानी के पैरों के निशान हैं. बॉलीवुड इंस्टेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है. पहले इस वीडियो को देखकर लगा कि ये किसी टीवी सीरियल या फिर किसी मूवी का सीन है, लेकिन ये रियल माता की चौकी का वीडियो है.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के नाम होगा 2026, एक के बाद एक 5 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज!

विज्ञापन

एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स ने चौंकाया

सुधा चंद्रन के 3-4 वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में एक्ट्रेस के सामने एक डांसर माता के गेटअप में डांस करता नजर आ रहा है और वो अपना पल्लू फैलाकर सुधा के सामने खड़ा नजर आ रहा है. इस पर एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन भी चौंकाने वाले हैं. वहीं दूसरी वीडियो में एक्ट्रेस खुद भी डांस करती दिखाई दे रही हैं और डांस करते-करते वो चेयर पर बैठती हैं और जोर-जोर से हंसती दिखाई देती हैं.

इन सीरियल्स में आईं नजर

बता दें सुधा चंद्रन एक फेमस एक्ट्रेस के साथ-साथ भरतनाट्यम डांसर भी हैं. 17 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने एक हादसे में अपना पैर खो दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस नकली पैर की मदद से चलती हैं. वहीं इस हादसे के बाद भी एक्ट्रेस का हौसला नहीं डगमगाया और उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल्स को और सुधारा. एक्ट्रेस ‘कहीं किसी रोज’, ‘कस्तूरी’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘नागिन’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola