हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

61 साल की वो एक्ट्रेस, जो शादी के 31 साल बाद भी हैं बेऔलाद; फिल्मी है पति संग लव स्टोरी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस 61 साल की उम्र में भी बेऔलाद हैं और अपने पति के साथ खुशी-खुशी जिंदगी जी रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने पति से अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर शादी की थी और दोनों की शादी के 31 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है.

विज्ञापन

टीवी की 61 साल की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन की पर्सनल लाइफ चर्चाओं में आ गई है. एक्ट्रेस का हाल ही में एक माता की चौकी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो माता की भक्ति में डूबती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस को उनके पति संभालते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके पति भी चर्चाओं में आ गए हैं. सुधा चंद्रन के पति का नाम रवि डांग है और एक्ट्रेस के साथ उनका रिश्ता काफी स्पेशल रहा है. परिवार के खिलाफ जाकर सुधा चंद्रन ने रवि से शादी की थी और दोनों ने शादी के टाइम बच्चे ना करने का फैसला किया था, जिसके बाद आज शादी के 31 साल बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं है.

रवि डांग एक पंजाबी असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और साथ ही रवि सुधा चंद्रन की डांस एकेडमी भी मैनेज करते हैं. दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच पहली नजर वाला प्यार हो गया. सुधा जहां एक तमिल ब्राह्मण हैं तो वहीं रवि डांग एक पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं. दोनों का कल्चर अलग होने की वजह से दोनों के माता-पिता शादी के लिए नहीं माने थे, जिसके बाद दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. 6 साल की डेटिंग के बाद कपल ने 1994 में मुंबई के चेंबूर में चिरानागर मुरुगन मंदिर में शादी की थी. आज दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola