Sudesh Lehri Flirt With Nia Sharma in Laughter Chefs: शो लाफ्टर शेफ्स में सुदेश लहरी का अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ फ्लर्ट करना फैंस को खासा पसंद आता है। शो में मस्ती करते हुए सुदेश जी निया को तंग करते हुए नजर आते हैं। हालांकि निया उन्हें बात-बात पर डांट लगाते हुए दिखाई देती हैं लेकिन निया के डांटने को भी सुदेश जी उनका प्यार समझ लेते हैं और शो में दोनों की इसी खट्टी-मीठी नोंक-झोंक के फैंस दीवाने हो गए हैं। हाल ही में सुदेश इसी बात को लेकर अपनी पत्नी से पूछते हुए नजर आए कि उन्हें कोई दिक्कत होती है या नहीं। चलिए आपको बताते हैं कॉमेडियन की पत्नी ने निया शर्मा के सामने ही इस पर क्या कहा है।
निया शर्मा पहुंचीं सुदेश के घर
हाल ही में शो के दौरान सुदेश लहरी को चोट लग गई थी जिसके चलते उन्हें सेट छोड़कर वापस घर आना पड़ा था। इस घटना के बाद शो में उनकी पार्टनर निया शर्मा शूट खत्म होने के बाद उनके घर पहुंची थीं। निया ने इस दौरान सुदेश जी का हाल-चाल जाना। निया और सुदेश के परिवार की मुलाकात का वीडियो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में निया और सुदेश के रियूनियन को देखकर फैंस बहुत खुश हो गए क्योंकि जब से उन्हें सुदेश की चोट का पता चला था तो सभी बहुत दुखी हो गए थे।
निया को आई लव यू बोलने पर सुदेश की पत्नी का रिएक्शन
वीडियो में सुदेश निया के सामने ही अपनी पत्नी से पूछते हैं कि क्या उन्हें कोई दिक्कत है उनके निया शर्मा को आई लव यू बोलने से या फिर निया के साथ फ्लर्ट करने पर, इस पर उनकी पत्नी ने उन्हें कहा कि नहीं मुझे कोई दिक्कत नहीं है, जिसके बाद सुदेश जी कहते हैं कि बस अब तो कोई परेशानी ही नहीं है। इसके बाद निया शर्मा जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं।
भारती के पॉडकास्ट में आईं सुदेश की पत्नी
आपको बता दें हाल ही में सुदेश और उनकी पत्नी भारती सिंह के पॉडकास्ट में भी पहुंचे थे जहां भारती ने सुदेश की पत्नी से पूछा कि अगर कभी ऐसा हुआ कि आप दरवाजा खोलें और सामने सुदेश जी और निया शादी करके खड़े हुए मिले तो आपका क्या रिएक्शन होगा। इस पर सुदेश की पत्नी पहले तो हंसने लगीं, उसके बाद उन्होंने कहा कि नहीं नहीं ऐसा नहीं होगा। इसके बाद सुदेश अपने अंदाज में कहते हैं कि क्यों मुझे झूठी तसल्लियां दे रहे हो। हालांकि इसके बाद सुदेश कहते हैं कि हमारे लिए घर की दाल ही ठीक है, हमें पनीर नहीं चाहिए। जिसपर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: आधी रात Sudesh Lehri के घर क्यों गईं Nia Sharma? Laughter Chefs के हादसे पर पॉडकास्ट में खुलासा
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
27 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines