Subrata Roy-Amitabh Bachchan: सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का निधन हो गया है।
मंगलवार देर रात कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में सुब्रत का निधन हो गया। सुब्रत ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
यह भी पढ़ें- सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
अमिताभ बच्चन के साथ थी गहरी दोस्ती
बता दें कि भारत के प्रमुख व्यवसायियों में से एक सुब्रत रॉय अलग-अलग व्यावसायिक हितों वाले समूह सहारा इंडिया के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष थे। इसके साथ ही उन्हें ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। इतना ही नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी उनकी दोस्ती बेहद गहरी थी। आइए जानते हैं उनकी दोस्ती का अनसुना किस्सा…
https://twitter.com/Supriya23bh/status/1724490101416403039?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1724490101416403039%7Ctwgr%5Ed1279b627bb6e18e74d364d165021174382481e7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fsahara-india-group-chief-subrata-roy-passes-away%2F440285%2F
ऐसे मिले थें अमिताभ बच्चन और सुब्रत रॉय
दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो जब अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे और उन्हें ना तो फिल्म इंडस्ट्री और ना ही राजनीति रास आ रही थी, उस दौरान अमर सिंह (अमिताभ बच्चन के दोस्त) बिग बी को लेकर सुब्रत राय सहारा के पास आए और उन्होंने अमिताभ की मदद की। यहां से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई। हालांकि इसमें अमर सिंह भी शामिल थे तो तीनों की दी जुगलबंदी बेहद शानदार थी।
भतीजी की शादी में एक साथ स्पॉट हुए थे अमिताभ बच्चन, सुब्रत राय सहारा और जया बच्चन
बता दें कि अमिताभ बच्चन, सुब्रत राय और अमर सिंह तीनों को ही कई बार साथ देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2010 में सुब्रत राय सहारा की भतीजी शिवांका की शादी थी। इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अमिताभ बच्चन, सुब्रत राय सहारा और जया बच्चन को एक साथ देखा गया।
सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे सुब्रत रॉय
वहीं, अब सुब्रत रॉय सहारा हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वो हर किसी के दिल में हमेशा रहेंगे। बता दें कि बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
11 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines