Manoj Bajpayee: फिल्मी दुनिया के कुछ सितारें ऐसे हैं, जो अक्सर अपनी किसी ना किसी बात से लोगों को दिल जीत लेते हैं। अपने काम और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाले मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है। इस बार भी मनोज ने कुछ ऐसा किया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्या किया है, तो आइए जानते हैं…
IFFI 2024 में हुआ प्रीमियर
दरअसल, इन दिनों गोवा में 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में फिल्मी जगत के सितारें खूब चार चांद लगा रहे हैं। इस फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर में फिल्म ‘गांधी’ को दिखाया गया और फिल्म की खूब तारीफ हुई। फिल्म के बारे में बात करते हुए सुभाष घई ने कई बातों को खुलासा किया है और इस दौरान उन्होंने मनोज के बारे में भी एक खास बात रिवील की है।
फिल्म ‘गांधी’ के लिए नहीं लिया एक पैसा
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सुभाष घई ने कहा कि इस फिल्म को पूरी तरह से समाज के नजरिए के हिसाब से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी शॉर्ट फिल्म ‘गांधी’ सिर्फ एक कहानी नहीं है बल्कि ये कई तरह के दृष्टिकोण की खोज है। इसके आगे सुभाष ने बताया कि इस फिल्म के लिए मनोज ने एक रुपया भी नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ ये चाहते हैं कि युवा पीढ़ी गांधी को समझे।
मनोज ने क्या कहा?
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मनोज ने कहा कि सुभाष जी ने गांधी को दृष्टिकोण बताया, इसके लिए उनका धन्यवाद। एक्टर ने कहा कि गांधी जी हमारे लिए एक आदर्श हैं। एक पीढ़ी जो बढ़ रही है और उनके मन में उनके लिए गलत धारणाएं भी हैं। मनोज ने कहा कि वो जबसे मुंबई आए हैं, तबसे ही सुभाष जी के साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में काम करके उनका ये सपना पूरा होने वाला है।
यह भी पढ़ें- ना Kal Ho Naa Ho ना Rockstar, 2024 की सबसे बड़ी रि-रिलीज फिल्म कौन-सी? जिसने की बंपर कमाई
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines