EXCLUSIVE: Karma's Child नहीं Subhash Ghai की ऑटो बायोग्राफी, IFFI 2024 में बताया क्यों लिखी किताब?

Subhash Ghai on Karma’s Child: गोवा में 55वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) चल रहा है। इस इवेंट में फिल्मी दुनिया के तमाम सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सुभाष घई ने भी शिरकत की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Subhash Ghai

Subhash Ghai

Subhash Ghai on Karma’s Child, (अश्‍व‍िनी कुमार): इन दिनों गोवा में 55वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) चल रहा है। सिनेप्रेमियों के लिए ये इवेंट बेहद खास होता है और इसमें फिल्मी दुनिया के तमाम सितारे भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। इस इवेंट में News24 की टीम भी मौजूद है और वहां जाने वाले सेलेब्स से कुछ एक्सक्लूसिव बातें कर रही है, जो हम आपके बता रहे हैं। हाल ही में News24 की टीम ने मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सुभाष भई से बात की और इस दौरान सुभाष ने अपनी किताब ‘Karma’s Child’ के बारे में बेहद हैरानी वाली बात बताई है।

विज्ञापन

सुभाष घई की ऑटो-बायोग्राफी नहीं Karma’s Child

दरअसल, जबसे ये बुक आई है, सभी को लग रहा है कि ये सुभाष घई की ऑटो-बायोग्राफी है, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा कि ‘Karma’s Child’ भले ही सुभाष घई ने लिखी है, लेकिन ये उनकी ऑटो-बायोग्राफी नहीं है। इस बारे में बात करते हुए सुभाष ने News24 से कहा कि मैं आपको बता देता हूं कि ‘Karma’s Child’ मेरी ऑटो-बायोग्राफी नहीं है।

विज्ञापन

 

क्यों लिखी Karma’s Child?

उन्होंने आगे कहा कि वो मेरा वो स्ट्रगल है, वो तकलीफें हैं, जो मैंने फिल्में बनाते हुए सही हैं। उन फिल्मों को बनाने के लिए मैंने जो कोशिशें की, उन सबके बारे में कहानियां हैं। मैंने 18 फिल्में बनाई हैं, जिनमें-से 14 फिल्में सुपरहिट रही हैं, उन सबके पीछे की कहानी है, ताकि बच्चों को इंस्पिरेशन मिले कि जिंदगी में सफल होने के लिए फेलियर का होना भी जरूरी है।

विज्ञापन

‘Karma’s Child’ ही टाइटल क्यों?

उन्होंने कहा कि फेलियर को आप जब भी संपत्ति बनाएंगे, एसेट बनाएंगे, तो वो ही फेलियर आपकी कामयाबी का कारण बनेगा और ये फेलियर का थीम है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब ‘Karma’s Child’ लिखते हैं, तो मैंने उनसे कहा कि ‘Karma’s Child’ ही टाइटल क्यों रखा, तो उन्होंने कहा कि क्योंकि आपने अपनी बिगड़ी हुई तकदीर को भी अपनी कर्मों से बदल दिया।

बच्चों को निराश होने की जरूरत नहीं- सुभाष

सुभाष ने कहा कि मैं भी समझता हूं कि कर्मा से इंसान कुछ भी बदल सकता है। कभी भी बच्चों को निराश होने की जरूरत नहीं है, वो फेल हो जाए या मुश्किलें आ जाएं या फिर उनको सपोर्ट नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि सब फिल्मों जैसे कालीचरण, कर्ज, हीरो, कर्मा, राम-लखन, सौदागर, परदेश सबके बारे में ‘Karma’s Child’ में हैं।

विज्ञापन

‘ताल’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे

बता दें कि फिल्म ‘ताल’ को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं और 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई है।, जो अपने आपमें बड़ी बात है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ