Subhash Ghai: हिंदी सिनेमा से परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई की तबियत अचानक खराब हो गई है और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो फिल्ममेकर के फैंस परेशान हो गए और हर किसी को उनकी चिंता होने लगी। सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सुभाष को क्या हुआ?
सुभाष को क्या हुआ?
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि सुभाष को सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी है कि सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। इस वक्त सुभाष डॉक्टरों की रेख-देख में हैं। फैंस को फिल्ममेकर के हेल्थ अपडेट का इंतजार रहेगा।
अस्पताल के सूत्र ने दी जानकारी
इसके साथ ही अगर एबीपी की एक रिपोर्ट की मानें तो ABP न्यूज को अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय चौहान, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और पलमोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर की निगरानी में सुभाष का इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही फिल्ममेकर के ठीक होने की खबर आएगी। इस वक्त सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
IFFI 2024 में दिखें थे सुभाष
इसके अलावा सूत्र ने जानकारी दी है कि अभी सुभाष की हालत पहले से ठीक है और उन्हें बस एक दिन के लिए आईसीयू में रखा जाएगा और इसके बाद उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि हाल ही में सुभाष घई को 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) में देखा गया था। इस दौरान सुभाष ने न्यूज24 से एक्सक्लूसिव बातचीत भी की थी और बताया था कि ‘Karma’s Child’ उनकी बायोग्राफी नहीं है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को देख लोगों को क्या हुआ? थिएटर से आए अजीबो-गरीब वीडियो, आखिर क्या है मामला?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines