Subha Rajput-Vibhav Roy: ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि टीवी के भी कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी बात शादी तक गई और फिर कपल ने अपनी राहें एक-दूसरे से अलग कर लीं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सुभा राजपूत और विभव रॉय ने सगाई के बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। जी हां, खबरें थी कि सुभा राजपूत और विभव रॉय जल्द ही शादी करेंगे, लेकिन अब शादी से पहले ही कपल एक-दूसरे से अलग हो गया है। हालांकि सामने आई खबरों की पुष्टि News24 नहीं करता है।
अलग हुए सुभा और विभव
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुभा और विभव ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को तोड़ा है। जी हां, कपल को फील हुआ कि वो एक-दूसरे से बेहद अलग हैं और उनकी राहें भी अलग हैं, इसलिए दोनों इस रिश्ते को तोड़ते हैं। हालांकि ऐसा करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। दोनों अपनी-अपनी चीजों को ठीक करना चाहते हैं, इसलिए दोनों ने समय रहते एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।
सोशल मीडिया से हटाईं फोटोज
वहीं, अगर इन खबरों पर सुभा और विभव के रिएक्शन की बात करें तो सुभा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ भी शेयर करने से मना किया है। इसी के साथ विभव की तरफ से भी इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया। जाहिर है कि अभी तक कपल ने इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। हां, इतना जरूर है कि सुभा और विभव ने अपने सोशल मीडिया से दोनों के साथ वाली तस्वीरों को हटा दिया है।
शादी तक जाने से पहले ही टूटी सगाई!
बता दें कि साल 2022 में 25 दिसंबर को सुभा और वैभव ने सगाई की थी। कपल की सगाई की फोटोज ने खूब तारीफें भी बटोरी थीं, लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। बताते चलें कि साल 2019 में पहली बार काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ी और फिर दोनों ही अच्छे दोस्त बन गए। दोस्ती के बाद सुभा और विभव ने अपने रिश्ते का आगे बढ़ाया और फिर दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और सगाई कर ली। बात शादी तक जा ही रही थी कि कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया और सगाई तोड़ दी।
यह भी पढ़ें- ‘वीराना’ की ‘चुड़ैल’ की खूबसूरती पर लट्टू था Dawood Ibrahim, अंडरवर्ल्ड डॉन ने छीना हसीना का करियर
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines