Low Budget Movie Earns Highest Collection: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छी-अच्छी फिल्में बन रही हैं. कुछ जहां कम बजट होने के बाद भी करोड़ों में कमाई कर सबको पीछे छोड़ रही हैं, तो वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो बड़े बजट के होने के बाद भी बंपर कमाई कर रही हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका बजट सिर्फ 4.5 करोड़ है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. हम बात कर रहे हैं कन्नड़ फिल्म ‘सु फ्रॉम सो’ की. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ छापे थे?
फिल्म ने कितनी की कमाई?
जेपी थुमिनाड के डायरेक्शन में बनी कन्नड़ फिल्म हॉरर कॉमेडी ‘सु फ्रॉम सो’ ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से सबको हैरान कर दिया था. महज 4.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 92.33 करोड़ और दुनियाभर में 122.83 करोड़ की कमाई की थी. 25 जुलाई 2025 में रिलीज हुई इस ने अपने बजट से 22 गुना ज्यादा कमाई की थी. फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस के भी समीकरण बदल दिए थे. वहीं ये सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म साबित हुई.
यह भी पढ़ें: साउथ की सबसे महंगी फिल्म, जिसके सामने ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ भी फेल; बॉलीवुड सुपरस्टार ने जमाई धाक!
फिल्म की कहानी
वहीं फिल्म की कहानी के बात करें तो ये एक अशोक नाम के चित्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी अशोक से ही शुरू होती है जब एक रात वो नशे की हालत में खिड़की से एक घर में झांकता है. पकड़े जाने पर अशोक अपने अंदर भूत आने का नाटक करता है. जिसके बाद ये बात पूरे गांव में फैल जाती है और सभी को विश्वास हो जाता है कि अशोक के अंदर ‘सुलोचना’ नाम की एक महिला की आत्मा आ गई है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 30 मिनट की साउथ की क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स हिला देगा सिर, IMDB पर मिली है 7.4 रेटिंग
फिल्म में कौन-कौन?
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सुलोचना की रियल बेटी भानु गांव में आती है और अपनी मां से बात करने का नाटक करती है. वहीं इसी बीच अशोक को भी पता चलता है कि भानु किन परिस्थितियों से गुजर रही होती है. फिल्म का क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखना होगा. फिल्म की कास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में शनील गौतम, जेपी थुमिनाड, संध्या अरकेरे और प्रकाश थुमिनाड लीड रोल में हैं. फिल्म की खास बात ये है कि जेपी थुमिनाड ने लीड रोल भी निभाया है और फिल्म को डायरेक्ट भी किया है.
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
48 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines