हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना शादी किए पिता बने Louis Smith, डांसिंग शो भी जीत चुका ओलंपिक मैडलिस्ट

Strictly winner Announces Birth Of Second Child: ओलंपिक चैंपियन और ‘स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ के विनर लुई स्मिथ और उनकी गर्लफ्रेंड माता-पिता बन गए हैं।

विज्ञापन
Strictly winner Announces Birth Of Second Child

Strictly winner Announces Birth Of Second Child: ओलंपिक चैंपियन और ‘स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ के विजेता लुईस स्मिथ ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की गुड न्यूज शेयर की है। 35 साल के लुईस ने अपनी गर्लफ्रेंड चार्ली ब्रूस के साथ इंस्टाग्राम पर इस खास मूमेंट को शेयर किया। चार्ली एक ब्रिटिश जैज डांसर हैं और दोनों का रिश्ता नवंबर 2017 में शुरू हुआ था। चलिए आपको बताते हैं इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लुई ने क्या लिखा है।

लुईस दूसरी बार बने पिता

लुईस और चार्ली की पहली संतान मार्ले वैलेन्टिना फरवरी 2021 में पैदा हुई थी और अब इस जोड़ी ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। लुईस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम ‘रेमी’ रखा है। इसके साथ ही उन्होंने चार्ली की तारीफ करते हुए लिखा, ‘रेमी मुनरो स्मिथ। ये एक रोमांचक सफर रहा है, लेकिन ये कहते हुए खुशी हो रही है कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। चार्ली तुमने जो कुछ भी किया वो अविश्वसनीय है, तुम्हें इस पर गर्व होना चाहिए। ये एक और अनुभव है जो हमें और ज्यादा बदलता है।’

विज्ञापन

साल की शुरुआत में की थी अनाउंसमेंट

इस जोड़ी ने इस साल की शुरुआत में अपनी गर्भावस्था की अनाउंसमेंट की थी। लुईस ने एक अल्ट्रासाउंड का फोटो शेयर करते हुए अपने दिल की बात कही है। जबकि चार्ली ने भी इस खुशखबरी को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर किया था, जिसमें अल्ट्रासाउंड फोटो के साथ नीले और गुलाबी रंग के ट्रीट्स का अरेंजमेंट था। चार्ली ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सबसे अच्छा जन्मदिन गिफ्ट जो मैं मांग सकती थी, जन्म 5.12.24।’

लुईस के पोस्ट पर फैंस के कमैंट्स

लुईस के इस पोस्ट पर उनके फैंस की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और ‘जेएलएस’ के सदस्य एस्टन मैरीगोल्ड ने उन्हें बधाई दी। साथ ही पूर्व ‘स्ट्रिक्टली’ डांसर इयान वेट ने भी लिखा, ‘बधाई हो तुम दोनों को, बहुत प्यारे लोग।’

विज्ञापन

लुईस ने दो डांसिंग शोज भी जीते

लुईस की पॉपुलेरिटी सिर्फ ओलंपिक पदकों तक सीमित नहीं है। उन्होंने ‘स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ भी साल 2012 में जीता था, जिसमें उनके डांस पार्टनर फ्लेविया ककासे के साथ उन्होंने शो में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद लुईस ने ‘द मास्क्ड डांसर’ में भी जीत हासिल की थी, जहां वो ‘कारवॉश’ के नाम से पहचाने गए। उन्होंने इस शो में कई बड़े सितारों को मात दी, जिनमें ईस्टएंडर्स की अभिनेत्री टैमजिन औथवेट और ‘टेक थैट’ के गायक हावर्ड डोनाल्ड जैसे लोग शामिल थे।

लुईस का ओलंपिक सफर भी शानदार

लुईस की ओलंपिक यात्रा भी बहुत सफल रही है। उन्होंने 2008, 2012, और 2016 ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक जीते। इसके अलावा उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में बीबीसी 5 लाइव रेडियो चैनल पर जिम्नास्टिक्स की कमेंट्री भी की। लुईस के लिए पिता बनना एक अद्भुत अनुभव है, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि ये हमेशा आसान नहीं था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hina Khan के बाद अब इस मशहूर एक्टर को हुआ कैंसर, पोस्ट से किया खुलासा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola