Stree 3 Update: इस वक्त थिएटर में ‘स्त्री 2’ ने दस्तक दे दी है। जी हां, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की बात करें तो इसको दर्शकों का शानदार रिव्यू मिल रहा है। लोगों के रिएक्शन को देखकर लग रहा है कि फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है।
‘स्त्री 3’ को लेकर आया बड़ा अपडेट
हालांकि फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई को देखकर ही इसका अंदाजा लगाया जा सकेगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर आगे कैसा परफॉर्म करेगी? इस बीच अब फिल्म की तीसरे पार्ट यानी ‘स्त्री 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, पता चल गया है कि ‘स्त्री 3’ कब आएगी? तो देर किस बात की… आइए जानते हैं…
कब आएगी ‘स्त्री 3’?
गौरतलब है कि बीते दिन यानी बुधवार को ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, अमरा कौशिक और दिनेश विजन दिल्ली में थे। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया गया।
क्यों लगे 6 साल?
जी हां, फिल्म के तीसरे पार्ट के बारे में अपडेट करते हुए जानकारी दी गई कि ‘स्त्री’ की रिलीज के लंबे टाइम बाद ‘स्त्री 2’ रिलीज की गई है और इसके पीछे की वजह ये है कि पहले ‘स्त्री 3’ की कहानी लिखी गई। जी हां, स्त्री 3 के बाद ‘स्त्री 3’ की कहानी लिखी गई है। ऐसे में तीन साल बाद ही ‘स्त्री 3’ रिलीज होगी।
कैसी होगी ‘स्त्री 3’ की कहानी?
इसके साथ ही अगर अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 3’ की बात करें तो ‘स्त्री 2’ में ही ‘स्त्री 3’ की छोटी-सी झलक देखने को मिलेगी। फिल्म के दूसरे पार्ट में देखा जा सकता है कि स्त्री, सरकटे को मार देती है। हालांकि अगर फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन पर गौर किया जाए, तो इसमें सरकटा, अक्षय कुमार को अपने वश में कर लेता है। जैसे ही दर्शकों ने ‘स्त्री 2’ देखी तो लोगों ने इसका अंदाजा लगा लिया कि ‘स्त्री 3’ में फोकस अक्षय कुमार पर होगा और फिल्म की कहानी उन्हीं पर आधारित होगी।
यह भी पढ़ें- पति से अलग होने के बाद क्या बदलना चाहती हैं Dalljiet Kaur? एक्ट्रेस ने Nikhil Patel को क्यों दिया चंद घंटों का टाइम?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines