Stree 2 Sarkata Actor with Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2‘ ने जब से सिनेमाघरों मे दस्तक दी है तभी से ही फिल्म को लेकर ऑडियंस का क्रेज बना हुआ है। फिल्म के हर किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक ऑडियंस के दिलो दिमाग पर इस फिल्म का गहरा असर देखने को मिल रहा है।
फिल्म के किरदार सरकटा को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है जो अब कम होने का नाम नहीं ले रही। फिल्म में सरकटा का रोल प्ले करने वाले सुनील कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल फिल्म की कहानी ही पूरे उनके इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसी बीच अब सरकटा यानि सुनील कुमार का फिल्म की कास्ट श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सरकटा की श्रद्धा कपूर के साथ वीडियो
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें सरकटा का किरदार निभाने वाले सुनील कुमार फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का गला दबाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि सुनील ने मजाक-मजाक में श्रद्धा के गले पर अपना हाथ रखा हुआ है। श्रद्धा भी सुनील के बड़े शरीर को देखकर काफी सरप्राइज्ड नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की मस्ती देखने को मिल रही है।
वीडियो के वायरल होने के बाद आए मजेदार कमेंट्स
सुनील कुमार और श्रद्धा कपूर के इस वीडियो के बाद फैंस की तरफ से मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। भारतीय रेसलर खली के साथ सुनील कुमार की तुलना करते हुए कई फैंस कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें सुनील कुमार की खली के साथ कद काठी मैच होती है इसलिए काफी लोग उन्हें हू-ब-हू खली जैसा दिखने के लिए भी कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा- इसका हाथ तो इतना बड़ा है, ये तो खली से भी चार कदम आगे निकला। वहीं एक और यूजर ने लिखा- हाइट में खली को भी पीछे छोड़ दिया इसने।
Stree 2 Sarkata Actor with Shraddha Kapoor
कौन हैं सुनील कुमार?
जम्मू के निवासी और ‘जम्मू का द ग्रेट खली’ कहे जाने वाले सुनील कुमार ने हाल ही में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील कुमार असली द ग्रेट खली से भी लंबा हैं?
पेशेवर पहलवान से अभिनेता बने सुनील कुमार का कद 7 फीट 6 इंच है, जबकि द ग्रेट खली की ऊंचाई 7 फीट 3 इंच है। यानी कि सुनील कुमार खली से 3 इंच लंबे हैं। ये जानकारी बहुतों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है, क्योंकि खली को उनकी लंबाई के लिए जाना जाता है। सुनील कुमार की लंबाई ने उन्हें ‘स्त्री 2’ के किरदार के लिए एकदम फिट बना दिया।
पेशेवर पहलवान हैं सुनील कुमार
सुनील कुमार ने अभिनय में कदम रखने से पहले एक पेशेवर पहलवान के रूप में पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 2019 में WWE Tryout में हिस्सा लिया था, जहाँ उन्हें ‘द ग्रेट अंगार’ के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा सुनील कुमार जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भी कार्यरत हैं। उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत ये नौकरी मिली है। सुनील कुमार की फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें जिम का शौकीन बना दिया है और उनके पास अपनी खुद की जीप भी है।
यह भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्ट्रेस खतरनाक स्टंट करते हुए घायल, तस्वीरों में जख्म देख घबराए फैंस
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
3 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
4 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
5 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
6 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
9 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
11 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
13 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
15 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines