Stree 2 OTT Release Update: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब तक मिले रिस्पांस को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेगी। ऑडियंस भी फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद इसे ब्लॉकबस्टर करार दे रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार और वरुण धवन के कैमियो ने बवाल मचा दिया है। इस बीच ‘स्त्री 2’ की ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट आ गया है। चलिए जानते हैं कि श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म सिनेमाघरों के बाद कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? अगर आप थिएटर में जाकर फिल्म को नहीं देख पा रहे हैं तो ओटीटी पर पूरे परिवार के साथ घर बैठकर देख सकते हैं।
एडवांस बुकिंग में हुई जबरदस्त कमाई
जाहिर है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर अलग लेवल का क्रेज देखा जा रहा है। पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई की और कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं ओपनिंग डे पर यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इससे साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘सरकटे का आतंक’ चल गया है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘स्त्री 2’ की रिलीज पर खुद ही अपडेट शेयर कर दिया है।
किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने बीते दिनों एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें श्रद्धा कपूर की उन तस्वीरों को लिया है, जो उनकी फिल्मों की हैं और ये फिल्में नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं। इसके साथ ही कैप्शन दिया, ‘वो श्रद्धा है, वो कुछ भी कर सकती है।’ नेटफ्लिक्स के इस हिंट के साथ ही कंफर्म हो गया है कि श्रद्धा और राजकुमार की रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद सीधे यहां दस्तक देगी। हालांकि रिलीज डेट पर कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बाकी फिल्मों की तरह रिलीज के दो महीने बाद ‘स्त्री 2’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी।
पहला पार्ट हुआ था जबरदस्त हिट
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ पहली फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म का बजट कुल 25 करोड़ रुपये था, जिसने अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली थी। फैंस ‘स्त्री 2’ को पहली वाली से ज्यादा अच्छी बता रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म महज दो या तीन दिनों में अपने कुल बजट 50 करोड़ से ज्यादा कमाने में सफलता हासिल कर लेगी।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines