Stree 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ का जलवा सिनेमाघरों में अब तक कायम है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन क्रॉस कर लिया है। जाहिर है कि 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म को देखने के बाद फैंस भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब ‘स्त्री 2’ को लेकर अच्छी खबर है।
अगर आपने सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं और अब घर पर ही परिवार के साथ देखने का मूड बना रहे हैं, तो बता दें कि श्रद्धा और राजकुमार की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ पार
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का कुल बजट 50 करोड़ रुपये के आसपास था। अब इस फिल्म ने अपनी टोटल कमाई से मेकर्स को तगड़ा फायदा पहुंचाया है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वहीं इससे पहले गुरुवार को ‘स्त्री 2’ ने 5.35 करोड़, बुधवार को 5.6 करोड़, मंगलवार को 5.5 करोड़ और सोमवार को 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 507.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
ओटीटी पर रिलीज को तैयार स्त्री 2
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। वैसे तो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के करीब दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं लेकिन ‘स्त्री 2’ अपनी रिलीज के एक महीने और कुछ दिन बाद ही ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 27 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।
ओटीटी पर होगा सिरकटे का आतंक
गौरतलब है कि ‘स्त्री 2’ फिलहाल ओटीटी पर रिलीज होने की खबरों के बीच सिनेमाघरों में लगी हुई है। ये फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। बता दें कि ‘स्त्री 2’ की कहानी वहीं से शुरू हुई थी, जहां पर पहली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी। पहली फिल्म में जहां स्त्री का आतंक दिखाया गया था और टैग लाइन ‘ओ स्त्री कल आना’ थी वहीं दूसरे पार्ट में सिरकटे का आतंक दिखाया गया है। जल्द ये आतंक ओटीटी पर आपको देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
44 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines