Stree 2, Khel Khel Mein, Vedaa Day 10 Box Office Collection (early estimates): इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में हैं। हालांकि अगर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) की बात करें तो फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने अपनी पकड़ इतनी मजबूत बनाई कि 10वें दिन तक हल्की नहीं हुई। वहीं, अगर ‘खेल खेल में’ या ‘वेदा’ की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए दोनों फिल्मों को हाथ पैर मारने पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के 10वें दिन कितनी कमाई की है?
स्त्री 2
सबसे पहले बात अगर ‘स्त्री 2’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 32.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि ये अभी इस फिल्म का अनुमानित आंकड़ा है। ऑफिशियल नंबर आने के बाद फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो ये अब 341.65 करोड़ रुपये हो गई है। जल्दी ही फिल्म ‘स्त्री 2’ साढे़ तीन सौ करोड़ को पार कर लेगी।
खेल-खेल में
वहीं, अगर बात अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म की कमाई देखकर कहा जा सकता है कि इस पर ‘स्त्री 2’ की रिलीज का असर हुआ है। फिल्म ‘खेल खेल में’ ने अब तक कुल 21.30 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाई के लिए अभी भी जूझ रही है।
वेदा
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘वेदा’ की बात करें तो इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। जी हां, फिल्म अपनी रिलीज के 10वें दिन 0.60 लाख का ही कलेक्शन कर पाई है, जो उम्मीद से बेहद कम है। इसी के साथ अगर इस फिल्म की टोटल कमाी की बात करें तो फिल्म ‘वेदा’ का टोटल कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये ही हुआ है। जी हां, अभी यो फिल्म 20 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है।
11वें दिन कितनी होगी कमाई?
इन तीनों फिल्मों में ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुध नोट छाप रही है। हालांकि फिल्म ‘खेल खेल में’ फिर भी कुछ अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन ‘वेदा’ का बुरा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि वीकेंड यानी अपनी रिलीज के 11वें दिन और दूसरे संडे को ये फिल्में कितनी कमाई कर पाती हैं?
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस पायल मुखर्जी कौन? जो हमले के बाद आईं लाइव, रो-रोकर सुनाई घटना की आपबीती
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
58 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines