Stree 2 Director Amar Kaushik: ‘स्त्री 2‘ की सक्सेस से फैंस की भी आंखें खुली रह गई हैं। ये फिल्म कमाई के मामले में खान और बड़े-बड़े सुपरस्टार्स कि फिल्मों से आगे निकल गई है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राज कुमार राव (RajKummar Rao) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक नया इतिहास रच दिया। इस फिल्म की कामयाबी में जितना हाथ श्रद्धा कपूर का है। उतनी ही मेहनत इसके डायरेक्टर अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने भी की है।
फैमिली बना रही डायरेक्टर पर कैसा प्रेशर?
डायरेक्टर अमर कौशिक की सभी फिल्में एक के बाद एक हिट साबित हो रही हैं। ‘स्त्री’ (Stree), ‘भेड़िया’ (Bhediya) और ‘मुंज्या’ (Munjya) जैसी फिल्में देने के बाद हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं। लेकिन अब स्त्री 2′ के डायरेक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया है। अमर कौशिक का कहना है कि उन पर बड़ा फैमिली प्रेशर है। अब ये प्रेशर किस चीज को लेकर है? और डायरेक्टर से उनकी फैमिली क्या करवाना चाहती है? वो भी खुद अमर कौशिक ने अपने हालिया इंटरव्यू में रिवील कर दिया है।
शाहरुख और सलमान से जुड़ा है मामला
दरअसल, डायरेक्टर का कहना है कि उनका परिवार चाहता है कि वो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम करें जैसे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan)। डायरेक्टर अमर कौशिक ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे घर वालों ने भी मुझसे बोला काम कर ले शाहरुख खान, सलमान खान के साथ। उस दिन मानेंगे तू डायरेक्टर बन गया है। मैंने बोला फिल्म बना रहा हूं, मुझे बनाने दो, मैं देखता हूं अगर कुछ होगा तो।’ यानी अब वरुण, श्रद्धा और राजकुमार के बाद अमर कौशिक अपनी फिल्म में किसी खान के साथ काम करने का मन बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Devara पार्ट 2 कब होगी रिलीज? Jr NTR ने डायरेक्टर को पहले ही दे दिया खास तोहफा
शाहरुख खान के साथ काम करेंगे स्त्री 2 डायरेक्टर?
आपको बता दें, कुछ दिन पहले ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि डायरेक्टर अमर कौशिक अपने एक फिल्म के लिए शाहरुख खान से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, डायरेक्टर और शाहरुख खान के बीच बात बनी या नहीं अभी इसे लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। अगर अमर कौशिक किंग खान को इम्प्रेस कर पाए तो फैंस के लिए सेलिब्रेशन का माहौल होगा। एक तो अमर कौशिक की फिल्म और उसमें शाहरुख खान, ये कॉम्बिनेशन धमाकेदार होगा।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
28 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines