Stree 2 Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने ठान लिया है कि वो इस साल की बड़ी फिल्म बनकर दिखाएगी। तभी तो पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कमाई कम होने के बावजूद इसने वीकेंड पर फिर तहलका मचा दिया। इसी के साथ फिल्म ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। जल्द ही ‘स्त्री 2’ 600 करोड़ी बनेगी ऐसे कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं। बता दें कि महज 18 दिनों में 502.35 करोड़ से ज्यादा कमाई करते हुए श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने इस कारनामे को कर दिखाया है। हालांकि 18वें दिन 500 करोड़ी बनकर भी ये फिल्म शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही है।
तीसरे वीकेंड पर 500 करोड़ी बनी स्त्री 2
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने अपने तीसरे वीकेंड पर 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 22.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इससे पहले शनिवार को ‘स्त्री 2’ ने 16.5 करोड़, शुक्रवार को 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे वीकेंड पर फिल्म का कुल कलेक्शन 141.4 करोड़ रुपये था, जबकि एक हफ्ते के अंदर ही इसने 500 करोड़ी बनकर मेकर्स को खुश कर दिया है।
यह भी पढ़ें: OTT Delay Release: प्राइम, सोनी लिव, जियो सिनेमा पर रिलीज होंगी ये फिल्में, लंबा इंतजार खत्म
जवान का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी
बता दें कि ‘स्त्री 2’ ने अपनी रिलीज के 18वें दिन 502.35 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये फिल्म शाहरुख खान की पिछले साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘जवान‘ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही है। बता दें कि शाहरुख खान की जवान ने अपनी रिलीज के महज 18 दिनों में 582.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इसके अलावा ये रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से भी पीछे है। ‘एनिमल’ ने सिर्फ 16 दिनों में 556.36 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
बाहुबली 2 और गदर 2 को छोड़ा पीछे
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म ने रिलीज के 34 दिनों में 510.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा शाहरुख खान की ‘पठान’ भी पीछे रह गई है।
इस फिल्म ने रिलीज के 22 दिनों में 543 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 24 दिनों के अंदर 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines