Stree 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2‘ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पैठ जमाए हुए है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसे एक हफ्ता हो चुका है, इसके बावजूद फिल्म कमाने की चाह में दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। जाहिर है कि इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक की फिल्मों के नाम शामिल हैं। ‘सरकटे का आतंक’ के साथ श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म का दर्शकों पर हैंगओवर देखने लायक है। तभी तो ‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे बड़ी हिट बन गई है। हालांकि इस बीच एक निराश करने वाली खबर आई है। दरअसल, रिलीज के 8वें दिन पर ‘स्त्री 2’ की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है।
ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
जाहिर है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस साल नया रिकॉर्ड बना दिया था। इसके बाद से फिल्म हर दिन लगातार मोटी कमाई करती रही। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन 31.4 करोड़, तीसरे दिन 43.85 करोड़, चौथे दिन 55.9 करोड़, पांचवे दिन 38.1 करोड़, छठे दिन 25.8 करोड़ और सातवें दिन 19.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि 8वें दिन तक आते-आते ‘स्त्री 2’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर पस्त पड़ने लगी है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 ने 7वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 20 हिट की लिस्ट में हुई शामिल
शाहरुख-सनी देओल से रही पीछे
आपको बता दें कि ‘स्त्री 2’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी गुरुवार को अभी तक में सबसे कम कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही ‘स्त्री 2’ की कुल कमाई 290.85 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि ये फिल्म शाहरुख खान और सनी देओल की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई है। बता दें कि शाहरुख खान की ‘पठान’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.50 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘जवान’ ने 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 8वें दिन 19.5 करोड़ रुपये छापे थे। पिछले 7 दिनों की बात करें तो ये ‘स्त्री 2’ का फिलहाल सबसे कम कलेक्शन रहा है।
हॉरर कॉमेडी की सबसे बड़ी फिल्म
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 290.85 रुपये की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार पहुंच गया है। भले ही 8वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई की हो लेकिन वीकेंड के मौके पर ये कमाई दोगुनी हो सकती है, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो ‘स्त्री 2’ न सिर्फ प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी बल्कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। वैसे आपको बता दें कि हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ और ‘भूल-भुलैया’ का रिकॉर्ड पहले ही ‘स्त्री 2’ तोड़ चुकी है और अब तक की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म बन चुकी है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines