Stree 2 Record Break Bollywood Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2‘ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब फिल्म रिलीज हुई तो उसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इसकी आंधी में अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ भी उड़ गई। ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर 46 करोड़ का बिजनेस कर डाला। वहीं दूसरे दिन की कमाई को मिलाकर अब तक इसने 55.61 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
आपको बता दें कि ‘स्त्री 2’ का यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से है। जिस तरह दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा रहा है, आने वाले वीकेंड में श्रद्धा और राजकुमार की यह फिल्म उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन करते हुए मेकर्स को सरप्राइज देगी। आज हम आपको बताएंगे कि ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के पहले दिन किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए उनका घमंड चूर-चूर किया है?
दंगल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का है। इस फिल्म ने पहले दिन 29.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसका रिकॉर्ड श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने तोड़ दिया है।
संजू
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक पर बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ ने अपने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे। जाहिर है कि यह रिकॉर्ड ‘स्त्री 2’ के आगे काफी कम है।
चेन्नई एक्सप्रेस
रोहित शेट्टी की निर्देशित फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने ओपनिंग डे पर कुल 33.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड किरदार में थे। ‘स्त्री 2’ ने इस फिल्म का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है।
गदर 2
साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ की सीक्वल फिल्म ‘गदर 2’ पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: Kolkata Rape Case पर भड़का बॉलीवुड, जानें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और कृति सेनन ने क्या कहा?
बाहुबली 2
साउथ सुपरस्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बाहुबली 2’ साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 41 करोड़ रुपये कमाए थे।
ब्रह्मास्त्र
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले दिन ओपनिंग डे पर 32 करोड़ रुपये कमाए थे।
सुल्तान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थीं। आपको बता दें कि ‘सुल्तान’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
48 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines