Stree 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2‘ एक के बाद रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। जितना सोचा नहीं था, उससे ज्यादा की कमाई करते हुए फिल्म ने दिखा दिया है कि वो बॉक्स ऑफिस से इतनी जल्दी हटने वाली नहीं है। आलम ये हुआ है कि ‘स्त्री 2’ को टक्कर देने मैदान में उतरीं अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ खुद ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांसें गिन रही हैं।
जाहिर है कि श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने ओपनिंग डे पर पेड प्रीव्यू के साथ कुल 60.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को 7 दिन हो गए हैं। महज एक हफ्ते में ‘स्त्री 2’ ने अपना आतंक दिखाते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला है और हिंदी सिनेमा की टॉप 20 की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
कल्कि के घमंड को करेगी चूर
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 19 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही घरेलु नेट कलेक्शन 274.35 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। जल्द ही यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगी। आपको बता दें कि रिलीज के 7 दिनों के अंदर ही ‘स्त्री 2’ ने साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को कांटे की टक्कर दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि आज रात तक ये कल्कि के 293 करोड़ से आगे निकलकर इस साल 2024 की सबसे बड़ी हिट बन जाएगी।
यह भी पढ़ें: Stree 2 का 7वें दिन बजा डंका, ताबड़तोड़ कमाई के आगे नहीं टिकी ‘वेदा’-‘खेल खेल में
बन गई सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी
आपको बता दें कि ‘स्त्री 2’ अब तक की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म बन गई है। इसने न सिर्फ गोलमाल अगेन (205.69 करोड़) बल्कि भूल-भुलैया (184.32 करोड़) का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है और एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। 7वें दिन के कलेक्शन के साथ ‘स्त्री 2’ ने धूम 3 (271.07 करोड़) और आरआरआर (272.28 करोड़) जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़कर टॉप 20 हिट फिल्मों की लिस्ट में 19वां रैंक हासिल कर लिया है।
इस साल ‘स्त्री 2’ तोड़ेगी रिकॉर्ड?
बता दें कि एक बार फिर शुक्रवार से वीकेंड की शुरुआत हो रही है, जो ‘स्त्री 2’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा पहुंचाएगी। जन्माष्टमी के मौके पर फिल्म की कमाई में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ श्रद्धा और राजकुमार की ये फिल्म सुल्तान, पद्मावत, बजरंगी भाईजान, वॉर और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को टक्कर देगी। उम्मीद की जा रही है कि इसी के साथ ‘स्त्री 2’ टॉप 10 की लिस्ट में शामिल होकर इस साल नया रिकॉर्ड दर्ज करेगी।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines