Bhumi Rajgor In Stree 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर पहले ही इशारा दे दिया था कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ देगी। ऐसा ही नजारा ओपनिंग डे पर देखने के लिए मिला। सोशल मीडिया पर ‘स्त्री 2’ को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। आलम ये है कि दर्शक फिल्म को देखने के बाद उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार और वरुण धवन के कैमियो ने दर्शकों को सरप्राइज एलिमेंट देकर दिन बना दिया।
‘स्त्री 2’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर फिल्म अच्छी जा रही है लेकिन इस बीच जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी फिल्म की चुड़ैल जिसे सीक्वल की सफलता का क्रेडिट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में फ्लोरा सैनी ने स्त्री का किरदार निभाया था। वहीं सीक्वल में भूमि राजगोर ने चुड़ैल बनकर लोगों का ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है ये एक्ट्रेस?
कौन हैं भूमि राजगोर?
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ में चुड़ैल का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस भूमि राजगोर गुजराती एक्ट्रेस हैं, जो गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती फिल्मों से की थी। हालांकि वो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों का हिस्सा भी बन चुकी हैं। IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमि ने अपने करियर में अभी तक सिर्फ तीन प्रोजेक्ट किए हैं। इनमें से उनके दो प्रोजेक्ट गुजराती हैं, जबकि अन्य बॉलीवुड। एक्ट्रेस ने पहली फिल्म ‘हर्री ओम हर्री’ की थी और इसके बाद वो ‘फक्त महिलाओ माटे’ में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई।
यह भी पढ़ें: स्त्री 2, ‘वेदा’ या ‘खेल खेल में’, पहले दिन कौन बना बॉक्स ऑफिस का सिकंदर?
कियारा आडवाणी से खास कनेक्शन
भूमि राजगोर बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा भी रह चुकी हैं और उनका कियारा आडवाणी से खास कनेक्शन है। दरअसल, भूमि बॉलीवुड फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थीं, जो पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने कियारा आडवाणी की बहन का किरदार निभाया था। बता दें कि भूमि राजगोर ने ‘स्त्री 2’ में चुड़ैल का किरदार निभाकर काफी शानदार एक्टिंग की है। उन्हें फैंस की काफी तारीफ मिल रही है।
स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शक भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं। जाहिर है कि अगर ‘स्त्री 2’ को ऐसे ही प्यार मिलता रहा तो यह फिल्म इस साल 2024 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन सकती है।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
33 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines