Stranger Things Final Episode: नेटफ्लिक्स की मोस्ट ट्रेंडिंग वेब सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ अब खत्म होने जा रही है. लंबा इंतजार करने के बाद मेकर्स ने 5वें सीजन का वॉल्यूम 1 और वॉल्यूम 2 हाल ही में रिलीज किया है. वहीं अब सबकी नजरें सीजन 5 के वॉल्यूम 2 के आखिरी एपिसोड पर टिकी है. इसके आखिरी एपिसोड के रिलीज होने का टाइम भी आ गया है. अपसाइड डाउन की दुनिया को दिखाने वाली इस वेब सीरीज के लास्ट एपिसोड का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का आखिरी एपिसोड कब और किस टाइम पर रिलीज होने जा रहा है.
लास्ट एपिसोड कब और किस टाइम होगा रिलीज?
‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के वॉल्यूम 1 और वॉल्यूम 2 के बाद अब इसका लास्ट एपिसोड न्यू ईयर 1 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है. कल यानी 1 जनवरी को सीरीज का लास्ट एपिसोड सुबह 6:30 बजे रिलीज किया जाएगा. जिसके बाद ये सीरीज खत्म हो जाएगी और इसका कोई अगला सीजन रिलीज नहीं होगा. इस बात का ऐलान सीरीज के मेकर्स ‘द डफर ब्रदर्स’ ने किया है.
साल 2016 से बनी ट्रेंडिंग
अमेरिकन सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की शुरुआत साल 2016 में हुई थी, जब इसका पहला सीजन रिलीज किया गया था. इसके बाद साल 2017 में मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन रिलीज किया. 2 सीजन हिट होने के बाद इसका तीसरा सीजन 2019, चौथा सीजन साल 2022 में रिलीज हुआ. लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने इसके पांचवें सीजन को 2 पार्ट्स में रिलीज किया. इसका पहला पार्ट इसी साल 26 नवंबर को रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट 26 दिसंबर को रिलीज किया गया.
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसमें पुराने जन्म से जुड़ा रहस्य; एक के बाद एक इंसान की चढ़ रही बलि!
किन-किन भाषाओं में उपलब्ध?
बता दें ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट में से एक है. इस हॉलीवुड सीरीज के फैंस पूरी दुनिया में हैं. वहीं इस सीरीज को हिंदी और इंग्लिश के अलावा आप तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी देख सकते हैं. इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें मिली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, नोआ श्नैप, कालेब मैकलॉघलिन, सैडी सिंक, गैटेन माताराजो, जो कीरी और डेविड हार्बर लीड रोल में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines