Stefanie Pieper Death: सोशल मीडिया पर बहुत सारे पॉपुलर इन्फ्लुएंसर ऐसे हैं, जिनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इस वक्त इंटरनेट पर ऑस्ट्रियाई ब्यूटी इन्फ्लुएंसर स्टेफनी पीपर की जमकर चर्चा हो रही है. स्टेफनी पीपर छुट्टी पर गई थी और इसके बाद वो हॉलिडे पार्टी से गायब हो गईं. अब स्टेफनी पीपर की डेड बॉडी मिली है. स्टेफनी पीपर के अचानक आई निधन की खबर से उनके फैंस हैरान और परेशान हो गए हैं.
फोटोशूट के समय पर नहीं पहुंची स्टेफनी
दरअसल, 31 साल की स्टेफनी का शव स्लोवेनियाई जंगल के सुदूर इलाके में एक सूटकेस में मिला है. स्टायरियन स्टेट पुलिस के अनुसार, स्टेफनी के परिवार और साथियों ने तब मामले पर गौर किया जब वो अपने फोटोशूट के समय पर नहीं पहुंची. क्रोनन जितुंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने खुलासा किया है कि उसके पूर्व प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर मर्डर किया है.
जांच के लिए भेजी गईं स्टेफनी पीपर की बॉडी
पुलिस अपनी जांच कर रही है और स्टेफनी पीपर की बॉडी को जांच के लिए भेजा है. अधिकारियों की मानें तो, जानकारी है कि वो व्यक्ति अपनी कार से कई बार स्लोवेनिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है.
दोनों में हुई थी बहस
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार शाम 24 नवंबर 2025 को स्लोवेनियाई पुलिस ने जानकारी दी कि सीमा के पास एक कैसीनो की पार्किंग में एक कार में आग लग गई है. ये कार किसी 31 साल के शख्स की है. क्लेन जिटुंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसियों ने कथित तौर पर एक बहस सुनी थी और दावा किया कि उन्होंने उसके पूर्व प्रेमी को पास में देखा था.
स्टेफनी की आत्मा की शांति के लिए कर रहे सभी दुआ
स्टेफनी पीपर ऑस्ट्रिया के ग्राज के गीडॉर्फ जिले की एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट थीं. उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वो एक सिंगर भी थी. स्टेफनी पीपर की मौत की खबर से उनके फैंस और फैमिली बेहद परेशान हैं. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss Winners List: 1 से लेकर 18 तक… किसने-किसने जीती शो की ट्रॉफी, कौन बना विनर?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines