हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aishwarya Rai से Salman Khan तक... 2024 में स्क्रीन पर नहीं दिखे ये स्टार्स

Stars Missing From Silver Screen in 2024: साल 2024 में बॉलीवुड के कई सितारे बड़े पर्दे से गायब नजर आए। इस लिस्ट में कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन बड़े पर्दे पर नजर नहीं आया?

विज्ञापन
Stars Missing From Silver Screen in 2024

Stars Missing From Silver Screen in 2024: बॉलीवुड के स्टार्स के लिए फैंस में अलग ही क्रेज देखा जाता है। लोगों को अपने चाहने वाले सितारों की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि इस साल यानी 2024 में कई बड़े सितारों की फिल्में नहीं आई हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो 2024 में सिल्वर स्क्रीन से गायब नजर आए।

2024 में बड़े पर्दे से ये स्टार्स गायब?

ऐश्वर्या राय

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम शामिल है। साल 2024 में ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, 2024 में अभिनेत्री को कई इवेंट्स में देखा गया, जहां उन्होंने ग्लैमरस अंदाज से पूरी लाइमलाइट चुराई। बता दें कि साल 2023 में ऐश्वर्या राय की फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने साल 2023 में तीन बड़ी फिल्में दीं, जो लोगों को खूब पसंद आई। हालांकि, इस साल यानी 2024 में शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। अब किंग खान की इस साल कोई फिल्म नहीं आई है, तो ऐसे में शाहरुख के फैंस थोड़े मायूस जरूर हुए हैं। हालांकि, शाहरुख खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन

रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2023 में रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला था और तगड़ी कमाई की थी। हालांकि, 2024 में एक्टर की कोई फिल्म नहीं आए और उन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया, लेकिन रणबीर की अपकमिंग फिल्मों पर फैंस नजर बनाए हुए हैं। देखने वाली बात होगी कि एक्टर की आने वाली फिल्में क्या कमाल करती हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान भी साल 2024 में खूब चर्चा में रहे हैं। हालांकि एक्टर को स्क्रीन पर नहीं देखा गया, लेकिन सलमान ने फिल्म में कैमियो जरूर किया है। अब सलमान खान की आने वाली फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन

आमिर खान

इस लिस्ट में अभिनेता आमिर खान का नाम भी शामिल है। जी हां, साल 2024 में आमिर खार भी स्क्रीन से गायब नजर आए। हालांकि, उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने खूब सुर्खियां बटोरीं और वो खूब चर्चा में भी रहे। अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर लोगों की नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस के बाद पिता ने भी घर में लगाई फांसी, दोहरे सदमे में अभिनेत्री का परिवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola