oscar nominations 2023: ऑस्कर फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जिसे जीतने का सपना हर फिल्म निर्माता और एक्टर देखता है। अब 95वें ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसके लंच में आयोजन कर 95वें ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन का जश्न मनाया गया।
इस आयोजन में उन सितारों को शामिल किया गया था, जो इस बार ऑस्कर की रेस में शामिल है। इनमें भारत से एम एम कीरावनी, गुनीत मोंगा और शौनक सेन भी शामिल हुए थे।
ऑस्कर के लिए नॉमिनेट सितारों की सजी महफिल
बता दें कि इस आयोजन को बेवर्ली हिल्टन होटल में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट सितारों की महफिल सजी थी। जहां सभी सितारों लंच में शामिल हुए। वहीं भारत से ऑस्कर की रेस में दौड़ रहे नाटू नाटू के कंपोजर एम एम कीरावनी के साथ गुनीत मोंगा और शौनक सेन ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
और पढ़िए –Dream Girl 2 Teaser: इस डेट को ‘ड्रीम गर्ल 2’ की पूजा से मिलेंगे पठान, फिल्म का टीजर हुआ आउट
गुनीत मोंगा ने शेयर की अपने आउटफिट की फोटो
वहीं गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने आउटफिट की एक तस्वीर पोस्ट की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में गुनीत मोंगा में हाथी की आकृति वाली सफेद साड़ी पहने नजर आ रही है, उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि “अकादमी नॉमिनी लंच! सज्जन दिग्गजों का प्रतिनिधित्व करते हुए जो हमें यहां लाए!” वही निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने भी लंच से एक तस्वीर साझा किया हैं, जिसमें वह टॉम क्रूज के साथ नजर आ रही हैं, उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि उसे पहचानो… उसे हाथी, भारतीय खाना बहुत पसंद है…… और …..भारत !
इन्होंने बढ़ाई महफिल की रौनक
वहीं इस नॉमिनेशन जश्न में कई बार ऑस्कर जीतने वाले स्टीवन स्पीलबर्ग, रोजर डिकिन्स और जस्टिन हर्विट्ज भी मौजूद रहे। इनके अलावा टॉम क्रूज, मिशेल विलियम्स, सारा पोली, रियान जॉनसन, मैरी जोफ्रेस और डायने वॉरेन जैसे कई सितारे भी इस महफिल में शामिल होकर इस महफिल की रौनक बढ़ाई।
इसके अलावा पहली बार नॉमिनेट हुए ब्रेंडन फ्रेजर, हांग चाऊ, ऑस्टिन बटलर भी मौजूद रहे। इस आयोजन में सभी सुपरस्टार ने एक साथ एक ग्रुप फोटो भी ली। बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘ RRR’ के सॉन्ग नाटू नाटू को ऑस्कर 2023 के लिए ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
2023 oscar nominations
RRR के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने साझा की फोटो
RRR के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने ऑस्कर लंच में एमएम कीरावनी और चंद्रबोस की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है। इसके अलावा शौनक सेन की’ ऑल दैट ब्रीथ्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म और गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines