Star Vs Food Season 2 Promo: स्टार वर्सस फूड सर्वाइवल का दूसरा सीजन 28 अक्टूबर को रात 9 बजे प्रीमियर होने जा रहा है। ये शो डिस्कवरी+ और डिस्कवरी चैनल पर फैंस देख सकेंगे। इस बार शो में दर्शकों को एक से बढ़कर एक कुकिंग चैलेंज और सर्वाइवल एडवेंचर्स देखने को मिलेंगे जो उनके फेवरेट सेलेब्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो जारी हुआ है जिसमें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जैसे सेलेब्स भी खतरों के बीच सर्वाइव करते हुए नजर आएंगे।
शो को होस्ट कर रहे हैं शेफ रणवीर ब्रार
इस शो को इस बार होस्ट करेंगे जाने-माने शेफ रणवीर ब्रार। शो में कार्तिक आर्यन के अलावा दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन, साउथ सिनेमा की अदाकारा श्रिया सरन और कॉमेडी के किंग मुनव्वर फारुकी जैसे सितारे भी शामिल होने वाले हैं। मेकर्स द्वारा जो प्रोमो शेयर किया गया है उसमें कर्तिक आर्यन और रणवीर ब्रार नजर आ रहे हैं। रणवीर कार्तिक को एक कुएं में उतरने के लिए कहते हैं। इसके बाद एक्टर को रस्सी के सहारे से कुएं में उतरते हुए देखा गया। इस शो के जरिए जंगल में सेलेब्स के सर्वाइवल स्किल्स को परखा जाएगा, इसके अलावा उन्हें अलग-अलग टास्क और चुनौतियां दी जाएंगी। हर एपिसोड में एक नया सेलेब नजर आने वाला है।
मुनव्वर फारूकी की प्रोमो में झलक
इस एंडवेंचर्स शो के प्रोमो में मुनव्वर फारूकी की झलक देखने के बाद उनके फैंस में खासा उत्साह नजर आ रहा है। प्रोमो में मुनव्वर शेफ रणवीर से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मुझसे ज्यादा क्या ही खतरनाक होगा यहां, जिसपर शेफ आगे से जवाब देते हुए पूछते हैं कि क्या सच में? इस प्रोमो पर मुनव्वर फारूकी के फैंस ने जमकर अपने रिएक्शन्स दिए हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में कॉमेडियन का नाम लिखते हुए आग वाले इमोजी शेयर किए हैं।
घने जंगल में बिना खाने के फंस गए मुनव्वर
मुनव्वर फारूकी शो के एक एपिसोड में नजर आएंगे। कॉमेडियन इस दौरान घने जंगल में अलग-अलग खतरों का सामना करते हुए दिखेंगे। मुनव्वर फारूकी समेत सभी सेलेब्स को इस दौरान बिना पूरी मील खाए सर्वाइव करना होगा, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में जेल की बात पर Salman Khan का पारा हुआ हाई, कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
37 mins ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
3 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
4 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
9 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
10 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
11 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines